फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Smuggling of opium grown in Rajasthan

राजस्थान में बढ़ी अफीम की तस्करी

Sun, 20 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Smuggling of opium grown in Rajasthan
- फोटो : Getty Images

राजस्थान में अफीम की तस्करी बढ़ती जा रही है। राजस्थान पुलिस ने डेढ़ महीने में सातवीं खेप पकड़ी है। जीआरपी ने गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से लावारिस पड़े तीन बैग से 18 किलोग्राम अफीम पकड़ी। पुलिस के मुताबिक ये अफीम पश्चिम बंगाल से राजस्थान पहुंच रही है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बांग्लादेश की सीमा पर अफीम की अवैध खेती होती है। ये खेप वहीं से यहां पहुंच रही है। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश और इसकी सीमा से सटे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों से अफीम की तस्करी होती रही है।
विज्ञापन


अफीम की तस्करी मारवाड़ क्षेत्र में अधिक हो रही है। यहां शादियों में अफीम परोसने की परंपरा है, जिसे रियाण कहते हैं। हालांकि पकड़ में नहीं आने वाली खेप की मात्रा बहुत अधिक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह भी ऐसी ही परंपरा को निभाने के चलते विवाद में फंसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed