फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   smugglers beaten Muslim youth in tonk on opposing to sell beef

Rajasthan: गोमांस बेच रहे तस्करों से भिड़ गया मुस्लिम युवक, आरोपियों ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 20 Aug 2022 09:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंंक Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 20 Aug 2022 09:32 AM IST
सार

टोंक में गोमांस मिलने पर हिंदूवादी संगठन और ग्रामीण मौके पर जम गए। पुलिस ने कुछ घरों की तलाशी ली। जिसमें कई हथियार मिलें। वहीं ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल बुलाया गया।

विज्ञापन
smugglers beaten Muslim youth in tonk on opposing to sell beef
टोंक में गोमांस मिलने पर भड़के लोग - फोटो : Social Media

विस्तार

टोंक के निवाई के एक गांव में गोमांस बेचने से मना करने पर एक मुस्लिम युवक को तस्करों ने पीटा। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं गोमांस कटने की सूचना पर मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण जुट गए और प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घासी की ढाणी ललवाडी निवासी इस्लाम पुत्र ईमाम बक्श ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि गुरुवार को वह एजाज उर्फ लाला पुत्र मुंशी बंजारा के घर गया था। वहां तीन-चार लोग गोमांस बेच रहे थे। जिसपर उसने उनका विरोध जताया। युवक ने तस्करों से कहा कि वे गोमांस न बेचे। उसके बाद युवक इस्लाम ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह छह बजे वह घर से मस्जिद नमाज अदा करने जा रहा था। इसी चार-पांच लोगों ने उसे रोककर मारपीट की। मारपीट करने वालों ने जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन
वहीं गाय कटने की सूचना पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, अरनिया मंडल अध्यक्ष हनुमान चौधरी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर हंगामा करने लगे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घासी की ढाणी में कुछ घरों में तलाशी ली। इस दौरान तलाशी में चार बंदूकें, तलवार, छर्रे और कुल्हाड़ी बरामद किए गए। वहीं ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और अतिरिक्तत जिला कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों को आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मौके पर एफएसल टीम बुलाई गई और गाय का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed