{"_id":"647ae87cdb000f7f9f071314","slug":"six-year-old-girl-died-in-bharatpur-road-accident-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सड़क दुर्घटना में छह साल की बच्ची की मौत, मां-पिता और भाई घायल, बाइक से वृंदावन जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सड़क दुर्घटना में छह साल की बच्ची की मौत, मां-पिता और भाई घायल, बाइक से वृंदावन जाते समय हुआ हादसा
Sat, 03 Jun 2023 02:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:17 PM IST
सार
भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में जूस की रेहड़ी से बाइक की टक्कर में छह साल की बच्ची की मौत हो गई। एक बाइक पर सवार होकर चारों लोग वृंदावन घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में एक सड़क दुर्घटना में एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बच्ची के पिता की हालत गंभीर है और बच्ची का भाई और उसकी मां को मामूली चोटें आईं हैं। एक बाइक पर चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है सभी बाइक से वृंदावन के लिए निकले थे। तभी रारह से आगे रसूलपुर पहुंचते ही ये घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भरतपुर शहर के मान सिंह सर्किल का रहने वाला कृष्णेंद्र अपनी पत्नी गीता, बच्ची यशिका (6 साल) और बेटे के साथ वृंदावन घूमने के लिए जा रहा था। तभी रसूलपुर के पास मोड़ पर अचानक बाइक के सामने एक जूस की रेहड़ी आ गई और कृष्णेंद्र की बाइक रेहड़ी से जा भिड़ी। रेहड़ी से टक्कर होने के बाद बाइक चारों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने चारों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन