फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   six died in Sirohi Accident Uncontrolled trailer hit two cars

Sirohi Accident: अनियंत्रित ट्रेलर ने दो कार को मारी टक्कर, छह की मौत, पांच घायल

Sun, 15 May 2022 03:10 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 15 May 2022 03:10 PM IST
सार

सिरोही में एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ आ गया। ट्रेलर ने दो कारों और एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
six died in Sirohi Accident Uncontrolled trailer hit two cars
सिरोही में सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

सिरोही जिले के पालडीएम थाना क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दो कार और एक ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर शिवगंज से सिरोही की तरफ आ रहा था। अचानक से ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पार पहुंच गया। जिसके बाद ट्रेलर ने दो कार और एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में छह महीने के एक मासूम की भी मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed