Rajasthan: हनीट्रैप में युवक को फंसाने वाली महिला समेत छह गिरफ्तार, रेप का झूठा केस दर्ज कराने की दी थी धमकी
आरोपियों ने पहले युवक के दो हजार रुपये मांगे तो उसने 1500 रुपये दे दिए। इसके कुछ देर बाद आरोपी उससे 5 हजार रुपये की डिमांड करने लगे। रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में महिला और रेलवे कर्मचारी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देर मारपीट की थी और उससे रुपये भी ले लिए थे। मामले में पुलिस ने सुधीर कुमार पुत्र महेंद्र कुमार (23) निवासी थाना नौगांवा, मनीष कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र छोटेलाल (23) व संजय उर्फ विजय पुत्र अर्जुन दास (21) निवासी थाना एनईबी, जगदीश धोबी पुत्र छोटेलाल (35) निवासी नाना बगड़, विकास कुमार पुत्र राजेश कुमार (21) निवासी पानीपत हरियाणा हाल थाना एनईबी और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गुरुवार को थाना एमआईए स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले परिवादी ने थाना उद्योग नगर में एक केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में युवक ने बताया कि उसके गांव का राजीव कुमार उसके साथ काम करता है। बुधवार को उसके नंबर पर किसी व्यक्ति ने कॉल आया तो उसने राजीव से उसकी बात कराई। बातचीत के दौरान कॉल करने वाले व्यक्ति ने 2000 रुपये फोन-पे करने को कहा।
बाद में पूछने पर राजीव ने बताया कि वह रूम से पैदल-पैदल फैक्ट्री जा रहा था। रास्ते में उसे एक महिला मिली जो उसे झाड़ियों के पीछे ले गई। जहां उसके साथी तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर टेंपो में उसका वीडियो बना लिया। बाद में झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 2000 रुपये मांग रहे हैं। दोस्त की हालत देखकर उसने 1500 रुपये बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद आरोपियों ने दोबारा कॉल कर 5000 रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपी दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देने लगे। जिसके बाद युवक पीड़ित दोस्त के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।