{"_id":"676c5dc084bc0a712f0a4df9","slug":"union-cooperation-and-home-minister-amit-shah-launched-sahakar-se-samridhi-program-online-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2453452-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमितशाह ने ऑनलाइन किया सहकार से समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमितशाह ने ऑनलाइन किया सहकार से समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन
सिरोही। केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमितशाह ने ऑनलाइन किया सहकार से समृद्धि कार्यक्रम का श
इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
सार
सिरोही। केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमितशाह द्वारा बुधवार को सहकार से समृद्धि कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। इस दौरान किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित सहकार से समृद्धि कार्यक्रम सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह द्वारा विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से का शुभांरभ किया गया। जिसका सीधा प्रसारण राजकीय महाविद्यालय, सिरोही के सेमिनार हॉल में किया गया। इसमें जिलें के किसानों को केन्द्र सहकार की योजनाओं यथा नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला कलक्टर अल्पा चौधरी, अतिरिक्त कलक्टर डॉ. दिनेशराय सापेला, डॉ.दिनेश प्रजापत डीडीएम नाबार्ड, गोपाल माली, नारायण पुरोहित, रामलाल, हेमलता पुरोहित एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसमें दी सिरोही सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक पूनाराम चोयल द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बैंक की वरिष्ठ प्रबन्धक कुमारी दीपिका सोनी द्वारा उपस्थित महिला मेहमानों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलें के गौपालको को गोपाल क्रेडिट कार्ड तथा नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन गोपालसिंह राव एवं राकेश कुमार राजपुरोहित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दी सिरोही सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के स्टाफ, जिलें के सहकारिता विभाग के कार्मिक, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक, अध्यक्षगण एवं जिलें के किसानों की भागीदारी रही। अंत में प्रबन्ध निदेशक द्वारा आभार जताया गया।
पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर विभिन्न कार्यक्रम हुए
सिरोही। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिलास्तर पर जिला परिषद सिरोही के सभागर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छाया चित्र पर जिला कलेक्टर अल्पा चैधरी एवं जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रजलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला कलेक्टर द्वारा बताया कि वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस आयोजित करने का उद्वेश्य उत्तरदायी, पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन के सुविचारों को अपनाना है। जिला प्रमुख महोदय श्री अर्जुनराम पुरोहित द्वारा श्री वाजपेयी के जीवन के दृष्टान्त प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अटल विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं वक्ताओं द्वारा अटलबिहारी वाजपेयी की जीवनी,राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर विचार प्रस्तुत किए गए। कविताओं का पठन किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चन्द अग्रवाल द्वारा धन्यवाद जताया गया। जन्म शताब्दी कार्यक्रम के तहत् 25 दिसम्बर 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कार्तिकेय शर्मा द्वारा किया गया। जन्म शताब्दी कार्यक्रम में पूर्व सभापति ताराराम माली,अरूण ओझा, नारायण देवासी, महेन्द्र माली, महिपाल चारण, चिराग रावल, रामलाल परिहार, अमराराम प्रजापत, राजेन्द्र सिंह चैहान, भंवर माली, गोविन्द माली, मणि माली, बाबूसिंह, गीता पुरोहित,अजय भट्ट,अनिल प्रजापत, कैलाश परमार, हेमलता पुरोहित, दमयंती डाबी, जब्बर सिंह चैहान, सुनील गुप्ता, रोहित खत्री व भुवनेश पुरोहित मौजूद रहे