{"_id":"684a739aaaee2b56ad0e9e7f","slug":"training-on-stitching-of-ladies-dress-was-given-in-the-31-day-residential-training-camp-during-this-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3051182-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: हुनर की ताकत से बदलेगा भविष्य! सिरोही में महिला ड्रेस डिजाइन प्रशिक्षण शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: हुनर की ताकत से बदलेगा भविष्य! सिरोही में महिला ड्रेस डिजाइन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Thu, 12 Jun 2025 12:17 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:17 PM IST
सार
सिरोही जिले में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा 31 दिवसीय महिला ड्रेस डिज़ाइनिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को लेडीज ड्रेस, राजपूती पोशाक सहित विभिन्न परिधानों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
महिलाओं का 31 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सिरोही के तत्वावधान में 31 दिवसीय आवासीय महिला ड्रेस डिज़ाइन प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को लेडीज ड्रेस, राजपूती पोशाक सहित विभिन्न परिधानों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई।
आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मूल्यांकन प्रमाणन अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़ ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस प्रशिक्षण के जरिए अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए घर से ही स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, जिससे न सिर्फ परिवार की आमदनी बढ़ेगी बल्कि समाज और देश की तरक्की में भी योगदान मिलेगा।
आरसेटी दे रहा है 70 से अधिक कोर्स, जल्द शुरू होंगे नए प्रशिक्षण
आरसेटी निदेशक कैलाश गहलोत ने बताया कि संस्थान द्वारा 70 प्रकार के स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। जल्द ही सेंटर पर टू-व्हीलर रिपेयरिंग, बैटरी व यूपीएस सर्विसिंग, एसी व मोबाइल रिपेयरिंग जैसे आवासीय प्रशिक्षण शुरू किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभागी मुद्रा योजना या अन्य सरकारी योजनाओं के तहत लोन के लिए आवेदन कर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 13 को आएंगे बांसवाड़ा, व्यापक स्तर पर हो रही तैयारियां
प्रशिक्षण बना जीवन में नवाचार: प्रतिभागी
प्रशिक्षणार्थी नीतू कंवर ने इस शिविर को अपने जीवन में एक नवाचार बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण भविष्य में व्यापार में नुकसान या विपरीत समय में काम आएगा। आरसेटी के अनुदेशक रेवाशंकर, कार्यालय सहायक भंवरलाल, दिनेश प्रजापत, कैलाश माली व देवराज ने प्रशिक्षण के बाद भी फॉलोअप और मार्गदर्शन जारी रखने का भरोसा दिया।