फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Top 10 wanted accused at police station level arrested in poppy smuggling case

Sirohi News: डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित थानास्तरीय टॉप-10 आरोपी गिरफ्तार, बीते एक साल से था फरार

Tue, 25 Mar 2025 05:37 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 05:37 PM IST
सार

Sirohi: आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच में सामने आया कि 8 मार्च 2024 को तत्कालीन उपनिरीक्षक पन्नालाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया गया था कि शंकरलाल ने स्विफ्ट वीएक्सआई कार में 4 प्लास्टिक के कट्टों में 43 किलोग्राम डोडा पोस्त का परिवहन किया था।

विज्ञापन
Top 10 wanted accused at police station level arrested in poppy smuggling case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सिरोही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में इस अभियान के तहत पुलिस ने हंसराजजी का खेड़ा, थाना कानोड, जिला उदयपुर निवासी शंकरलाल पुत्र नाथुलाल जाट को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच में सामने आया कि 8 मार्च 2024 को तत्कालीन उपनिरीक्षक पन्नालाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया गया था कि शंकरलाल ने स्विफ्ट वीएक्सआई कार में 4 प्लास्टिक के कट्टों में 43 किलोग्राम डोडा पोस्त का परिवहन किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत, कांस्टेबल जीवाराम और अरजी शामिल रहे।
विज्ञापन


युवा उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा विश्वकर्मा कौशल केंद्र, बरलूट में युवाओं और उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आईटीआई बरलूट के छात्रों और स्थानीय युवाओं को राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक डॉ. सुनीता जैन ने किया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के सहायक आयुक्त अनंत आर्य ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए 25 लाख रुपये तक की मार्जिन मनी सब्सिडी और 9 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाता है। इस योजना के तहत जिले में बेकरी उद्योग, टैक्सी सर्विस और ऑयल मिल जैसे कई सफल उद्यम स्थापित किए गए हैं।

पढ़ें: जोधपुर में आर्मी जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या, सेना की निगरानी में जांच जारी


इसके अलावा, राज्य सरकार ने बजट 2025-26 में विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है, जिसमें युवाओं को ब्याज और मार्जिन मनी अनुदान प्रदान किया जाएगा।
कार्यशाला के दौरान विश्वकर्मा कौशल विकास केंद्र के प्राचार्य भरत परमार ने युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिले में उपलब्ध उद्योगों की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विवेक रावल, दिलीप कुमार, कृष्णा कुमार मीना, नरेश दवे सहित कई स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed