{"_id":"66dad6d06ca63b561909c18c","slug":"theft-at-the-tea-canteen-at-abu-road-railway-station-unknown-thieves-broke-the-shutter-and-stole-cash-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2075290-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों के बावजूद चाय की केंटीन में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर लगा प्रश्नचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों के बावजूद चाय की केंटीन में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर लगा प्रश्नचिन्ह
Fri, 06 Sep 2024 05:30 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:30 PM IST
सार
कल रात अज्ञात चोरों ने आबूरोड रेलवे स्टेशन पर लगी चाय की केंटीन का शटर तोड़कर वहां रखी नकदी चुरा ली। पूरे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद सार्वजनिक परिसर में इस तरह की वारदात होना स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
सिरोही। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर चाय की केंटीन पर चोरी, शटर तोड़कर अज्ञात चोर चुरा ले गए नकदी।
विस्तार
आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर के सामने बीती रात अज्ञात चोर एक चाय की केंटीन का शटर तोड़कर वहां रखी नकदी चुरा ले गए। केंटीन संचालक की रिपोर्ट पर रेलवे पुलिस थाना में मामला दर्ज कर हेड कांस्टेबल बालूराम को जांच सौंपी गई है।
इस मामले में केंटीन मालिक कपिल भंभाणी पुत्र दौलत जानीमल भंभाणी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 5 सितंबर की रात 11.10 बजे रेलवे स्टेशन के सामने अपनी चाय की केंटीन में प्लास्टिक के जार में 3400 रुपये रखकर शटर बंद करके घर गया था। सवेरे 3.10 बजे जब वह केंटीन पहुंचा तो शटर का पीछे वाला ताला टूटा मिला। वहां प्लास्टिक का जार बाहर पड़ा हुआ था और दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आबूरोड रेलवे स्टेशन की जिस चाय की स्टॉल पर चोरी की वारदात हुई है, वह स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं रिजर्वेशन काउंटर के सामने स्थित है। यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके साथ ही पूरा रेलवे परिसर सीसीटीवी कैमरों की नजर में है। इसके बाद भी अज्ञात चोर वहां आकर लोहे के एंगल से शटर तोड़कर चोरी करने में सफल हो गए। इसे देखकर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।