फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   the highest number of nominations 95 were filed for the Sirohi Municipal Council

सिरोही निकाय चुनाव: दूसरे दिन 357 नामांकन, रविवार को अवकाश; सोमवार को आखिरी मौका

Sat, 29 Aug 2026 11:02 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 11:02 PM IST
सार

सिरोही जिले में निकाय चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। दूसरे दिन शनिवार तक जिले के छह नगरीय निकायों में कुल 357 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। रविवार को अवकाश रहेगा, जबकि 31 अगस्त को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होगा।

विज्ञापन
the highest number of nominations 95 were filed for the Sirohi Municipal Council
रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत करते उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव-2026 जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को जिलेभर में 357 उम्मीदवारों ने अपनी ताल ठोकी है। इनमें सिरोही नगर परिषद में सबसे ज्यादा 95 नामांकन शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरे दिन 357 नामांकन, छह निकायों में बढ़ी चुनावी हलचल
सिरोही जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि नामांकन जमा करवाने के दूसरे दिन शनिवार को आबूरोड नगरपालिका के लिए 82, मंडार नगरपालिका के लिए 3, माउंट आबू नगरपालिका के लिए 12, पिंडवाड़ा नगरपालिका के लिए 45, शिवगंज नगरपालिका के लिए 73 एवं नगर परिषद सिरोही के लिए 91 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार अब तक आबूरोड नगरपालिका के लिए 89, मंडार नगरपालिका के लिए 3, माउंट आबू नगरपालिका के लिए 13, पिंडवाड़ा नगरपालिका के लिए 45, शिवगंज नगरपालिका के लिए 78 एवं नगर परिषद सिरोही के लिए 95, यानी कुल 357 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


सिरोही में दो चरणों में होगा निकाय चुनाव
गौरतलब है कि सिरोही जिले में सदस्य पदों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 तथा द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। दोनों चरणों में हुए मतदान की मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिले में शिवगंज, आबूरोड एवं मंडार नगरीय निकाय के चुनाव पहले चरण में 9 सितंबर 2026 को तथा सिरोही, पिंडवाड़ा एवं माउंट आबू के चुनाव 11 सितंबर 2026 को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को नहीं होंगे नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर के अनुसार, रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा 31 अगस्त 2026 को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इस दिन सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र नगरीय निकाय के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed