फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Swift Police Action in Murder Case, Accused Arrested Within 24 Hours, Hunt On for Second Suspect

Sirohi News: हत्या के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Sat, 28 Jun 2025 12:56 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 12:56 PM IST
सार

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Sirohi News: Swift Police Action in Murder Case, Accused Arrested Within 24 Hours, Hunt On for Second Suspect
हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

सरूपगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन


सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर हत्या जैसे जघन्य अपराध के मामले में त्वरित जांच कर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और पिंडवाड़ा वृताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में टीम ने कोटडाफली, अचपुरा (सरूपगंज थाना क्षेत्र) निवासी लाडूराम पुत्र छोगाराम गरासिया को गिरफ्तार किया। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। कार्रवाई में कांस्टेबल पुखराज, दिनेश कुमार, बाबूलाल और तेजाराम की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: खुद ही भ्रष्ट निकला एसीबी का एडिशनल एसपी, कार से रिश्वत के 9 लाख 35 हजार बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लाडूराम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी सोमा उर्फ साबला फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25 जून को वह अपने गांव में कुएं पर खेती के काम में व्यस्त था। रात करीब 9 बजे उसके काका का फोन आया कि उसके बेटे का शव नागपुरा से नागबावसी जाने वाले रास्ते पर पड़ा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसका बेटा मोवाराम लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे।

परिजनों को पता चला कि दोपहर करीब 1 बजे मोवाराम कोटड़ा गांव गया था, जहां कुछ युवक शराब पी रहे थे। वहीं लाडूराम और सोमा उर्फ साबला के साथ उसका झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed