फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi International executive meeting of Brahma Kumaris Institute on Saturday senior officials participate

Sirohi: ब्रह्मकुमारीज संस्थान की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की 5 दिवसीय बैठक शनिवार से, पदाधिकारी होंगे शामिल

Fri, 04 Apr 2025 10:10 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 10:10 PM IST
सार

ब्रह्मकुमारीज संस्थान की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की पांच दिवसीय बैठक कल यानी 5 अप्रैल से आबूरोड में आयोजित होगी। इसमें देश और दुनिया से दो हजार संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
 

विज्ञापन
Sirohi International executive meeting of Brahma Kumaris Institute on Saturday senior officials participate
ब्रह्माकुमारी संस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की पांच दिवसीय बैठक 5 अप्रैल शनिवार से आगामी 10 अप्रैल तक आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता संस्थान प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी की अध्यक्षता में होगी। इसमें सभी जोन, सबजोन, प्रमुख सेवा केन्द्रों की बहनों के साथ ही सभी प्रभागों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर, मुख्यालय कोआर्डिनेटर शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक में संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी, बीके जयंती, संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा, बीके मृत्युंजय समेत वरिष्ठ पदधिकारी मंथन करेंगे। इस कार्यकारिणी की बैठक में देश-विदेश के सभी सेवा केन्द्रों से संबंधित सेवाओं के विस्तार, सनातन संस्कृति को देश के अन्य देशों तक पहुंचाना। समाज में तेजी से गिरते नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना, नशामुक्ति अभियान, जैविक यौगिक खेती, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विकास सहित 75 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ बैठक में संस्थान की आगामी योजनाओं आदि पर भी चर्चा कर रूप रेखा तैयार की जाएगी। बैठक आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शहर के सभी फिल्टर हाउस से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति आठ अप्रैल को रहेगी बंद, कारण ये रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


आबूरोड में है संस्थान का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय
ब्रह्माकुमारी संस्थान विश्व के आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों में से एक है। आबूरोड में शांतिवन परिसर में संस्थान का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय है। देश-विदेश में विभिन्न सेवा केंद्रों के माध्यम से विश्वभर में अध्यात्म एवं सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करने का सेवा कार्य किया जा रहा है। इस संस्थान का संचालन नारी शक्ति द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, इंस्टाग्राम पर रची गई थी साजिश, यूपी से बुलाए गए थे बदमाश

इसके साथ ही संस्थान अनुयायियों द्वारा राजयोग का अभ्यास करवाकर लोगों को स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके काफी उत्साहजनक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। सैकड़ों लोग विभिन्न प्रकार की असाध्य बीमारियों से मुक्त हो रहे हैं। संस्थान की ओर से चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। इससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed