{"_id":"67efefa797b001c1190ce11b","slug":"water-supply-from-all-filter-houses-in-jodhpur-city-to-all-areas-will-remain-closed-on-8th-april-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2799269-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: शहर के सभी फिल्टर हाउस से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति आठ अप्रैल को रहेगी बंद, कारण ये रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: शहर के सभी फिल्टर हाउस से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति आठ अप्रैल को रहेगी बंद, कारण ये रहा
Fri, 04 Apr 2025 09:59 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:59 PM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर जिले में गर्मियों की शुरुआत से ही जलापूर्ति बाधित होने का सिलसिला शुरू होने लगा है। आगामी आठ अप्रैल को जोधपुर शहर में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
नल जल योजना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण और जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस, पाइप लाइनों के अति आवश्यक रखरखाव व सफाई के लिए आठ अप्रैल को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जोधपुर एयरपोर्ट पर अमेरिकी चीनी नागरिक से मिला सेटेलाइट फोन, जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ
विज्ञापन
अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में आठ अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति नौ अप्रैल को तथा नौ अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 10 अप्रैल को की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जोधपुर रेंज विजिलेंस टीम की गाड़ी का बायतु में एक्सीडेंट, 5 पुलिस घायल, एंबुलेंस भी हादसे का शिकार
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामंड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों और पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में आठ अप्रैल को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में आगामी नौ अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 10 अप्रैल को और 10 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 11 अप्रैल को होगी।