{"_id":"66e065e5acf8b0dc6a06a1d8","slug":"smuggler-wanted-in-case-of-smuggling-of-haryana-made-english-liquor-in-creta-car-arrested-from-sikar-absconding-for-one-and-a-half-year-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2091785-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सीकर से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, डेढ़ साल से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सीकर से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, डेढ़ साल से था फरार
Tue, 10 Sep 2024 09:13 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:13 PM IST
सार
आबूरोड रीको पुलिस ने हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी सुरेश कुमार को सीकर से गिरफ्तार किया है। वह बीते डेढ़ साल से फरार चल रहा था और जिला स्तर पर टॉप-10 वांटेड की सूची में शामिल था। आरोपी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब तस्करी मामले में वांछित तस्कर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड रीको पुलिस ने क्रेटा कार में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब तस्करी के मामले में वांछित तस्कर को सीकर से गिरफ्तार किया। वह बीते डेढ़ साल से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी जिलास्तरीय टॉप-10 में वांटेड था। उस पर दो हजार का इनाम घोषित था।
आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम ने टिडवा, पुलिस थाना नेछवा, जिला सीकर निवासी सुरेशकुमार पुत्र भंवरलाल जाट को सीकर से गिरफ्तार किया। आरोपी 9 अप्रैल 2023 को मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब जब्त कर सुरेन्द्र और विजयपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वांछित आरोपी मुख्य शराब सप्लायर सुरेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम भेजकर गिरफ्तार के लिए प्रयास शुरू किया गया था। लंबे समय तक तलाश के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
इस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिला स्तरीय टॉप-10 की सूची में सम्मिलित कर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए गए थे। इस पर पुलिस टीम द्वारा मामले में वांछित आरोपी सुरेशकुमार की कई दिनों तक अलग-अलग जगहों पर तलाश कर सीकर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। कारवाई में कांस्टेबल पुखराज एवं आबूरोड रीको पुलिस थाना के कांस्टेबल पवनसिंह (मुख्य भूमिका) सम्मिलित रहे। सिरोही पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कारवाई की गई।