फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Two miscreants of vicious 007 gang arrested

Sirohi: शातिर 007 गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट देख दंग रह गई पुलिस, शुरू की जांच

Sat, 04 May 2024 05:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 May 2024 05:37 PM IST
सार

रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह की अगुवाई में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आबू-पिण्डवाडा हल्का में आदिवासी लड़कों की सक्रिय 007 गैंग के आतंक पर अकुंश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया हुआ है।

विज्ञापन
Sirohi News: Two miscreants of vicious 007 gang arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले की रोहिड़ा थाना पुलिस ने शातिर 007 गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम आईडी पर विभिन्न प्रकार के आतंक संबंधित स्लोगन रील्स, फोटोज अपलोड किए हुए हैं। इसके साथ ही गैंग के 3500 फोलोअर्स की आईडी भी पाई गई है। पुलिस आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार तहसील आबू-पिण्डवाडा हल्का में आदिवासी लड़कों की सक्रिय 007 गैंग के आतंक पर अकुंश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह की अगुवाई में टीम ने 007 गैंग के दो सदस्यों देलदर, पीएस आबूरोड सदर निवासी लक्ष्मण पुत्र पूनाराम गमेती भील और अरणुआफली, वालोरिया, पीएस रोहिड़ा निवासी राजू पुत्र लखमाराम गमेती भील को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


उनके मोबाइल फोन में विभिन्न प्रकार के आतंक संबंधित स्लोगन (रील्स, फोटोज) इंस्टाग्राम पर अपलोड किए हुए हैं। 007 गैंग के लगभग 3500 फोलाअर्स की आईडी पाई गई है। इस मामले में जांच की जा रही है। कार्रवाई में रोहिड़ा पुलिस थाने के कांस्टेबल रोहिताश कुमार, अमन कुमार, रामलाल और रमेश कुमार सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed