{"_id":"664608109b4782ccd4003ecf","slug":"sirohi-news-two-accused-arrested-in-the-robbery-case-that-took-place-five-days-ago-in-javal-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: जावाल में पांच दिन पहले हुई लूट की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: जावाल में पांच दिन पहले हुई लूट की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद
Thu, 16 May 2024 06:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 May 2024 06:50 PM IST
सार
जावाल में पांच दिन पूर्व हुई लूट की वारदात में गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 10 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरलूट पुलिस ने जावाल में पांच दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 10 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में टीम ने गत 11 मई 2024 को जावाल में हुई लूट के मामले में हरजी चौराहा, जावाल, थाना बरलूट, जिला सिरोही निवासी उत्तम कुमार उर्फ अरूण पुत्र प्रकाश कुमार वाल्मीकी और विनोद कुमार पुत्र रामलाल हीरागर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 10 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई में कांस्टेबल मदनलाल, भीखाराम और मघाराम की टीम सम्मिलित रही।
विज्ञापन
पहले किया शराब पिलाने का प्रयास, मना किया तो मारपीट कर की लूट की वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार इस मामले में पाडीव, हाल तहसील रोड, सुमेरपुर निवासी लसाराम पुत्र वालाजी गर्ग ने गत 12 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 11 मई 2024 को वे शादी में गोल आए थे। उसका लडका इन्द्रकुमार करीब 1:30 बजे जावाल में खाना खाने आया था कि जावाल निवासी अरूण पुत्र प्रकाश ने उसके लड़के को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। उसके लड़के ने शराब पीने से मना किया तो अरूण तथा उसके चार-पांच दोस्तों ने उसके लड़के इन्द्र के साथ लात-घूसों से मारपीट की। इस दौरान वे उसके लड़के का मोबाइल फोन तथा 12 हजार रुपये भी ले गए। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन