{"_id":"66987acd385d826fe00c3bb6","slug":"sirohi-news-truck-loaded-with-cement-overturned-uncontrollably-on-sarupganj-palanpur-highway-driver-injured-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: सरूपगंज-पालनपुर हाइवे पर सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: सरूपगंज-पालनपुर हाइवे पर सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल
Thu, 18 Jul 2024 07:46 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:46 AM IST
सार
सिरोही जिले से होकर गुजरने वाले सरूपगंज-पालनपुर हाइवे पर सरगा माता मंदिर के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ड्राइवर घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में सरूपगंज-पालनपुर फोरलेन पर सरगा माता मंदिर के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद उसे तत्काल सरूपगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यह ट्रक बनास से सीमेंट भरकर द्वारिका जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे बनास से सीमेंट भरकर द्वारिका के लिए रवाना हुआ यह ट्रक सरगा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में कुई सांगना निवासी ट्रक ड्राइवर रुपाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सरूपगंज थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा उसे तत्काल सरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन