{"_id":"6633c9ffab032980de00595d","slug":"sirohi-news-tractor-driver-dies-in-hanuman-tekri-accident-on-abu-road-four-lane-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड फोरलेन पर हनुमान टेकरी कट पर हादसा, ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड फोरलेन पर हनुमान टेकरी कट पर हादसा, ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक की मौत
Thu, 02 May 2024 10:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 May 2024 10:44 PM IST
सार
आबूरोड नेशनल हाईवे 27 हनुमान टेकरी चौराहा एक्सीडेंटल जोन है। काली माटी से ईटें भरकर आबूरोड शहर की तरफ ट्रैक्टर चालक यहां हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड शहर में फोरलेन पर गुरुवार को हनुमान टेकरी कट पर हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर आबूरोड सदर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कारवाई के बाद शव को मॉर्चरी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एक्सीडेंटल जोन आबूरोड नेशनल हाईवे 27 हनुमान टेकरी चौराहे पर गुरुवार दोपहर बाद फिर सड़क हादसा हुआ। हादसे के अनुसार काली माटी से ईटें भरकर आबूरोड शहर की तरफ ट्रैक्टर जा रहा था। ट्रैक्टर चालक हनुमान टेकरी चौराहे पर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर आबूरोड सदर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।
विज्ञापन