फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: President Draupadi Murmu will inaugurate the Global Summit in Abu Road

Sirohi News: आबूरोड में ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

Fri, 27 Sep 2024 08:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 27 Sep 2024 08:03 PM IST
सार

जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर सभी जिलास्तरीय एवं ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों को आज से आगामी चार अक्टूबर तक बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के लिए पाबंद किया है।

विज्ञापन
Sirohi News: President Draupadi Murmu will inaugurate the Global Summit in Abu Road
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर को सिरोही जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उनका आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में आने का कार्यक्रम है। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


इस मामले में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिरोही जिले में यात्रा कार्यकम प्रस्तावित हैं। इसको देखते हुए सभी जिलास्तरीय एवं ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों को 27 सितंबर 2024 से 4 अक्टूबर तक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके बाद भी यदि कोई अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आबूरोड में ग्लोबल समिट का करेंगी उद्घाटन 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आबूरोड में ब्रह्माकुमारी संस्थान शांतिवन परिसर में आगामी 4 से 8 अक्टूबर 2024 तक होने वाले ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगी। ब्रह्माकुमारी संस्थान पीआरओ बीके कोमल के अनुसार उनके 3 अक्टूबर को आबूरोड आएंगी तथा 4 अक्टूबर 2024 को उद्घाटन के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed