फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Petrol wagon of goods train parked at Marwar station caught fire

Sirohi News: मारवाड़ स्टेशन में खड़ी मालगाड़ी के पेट्रोल वैगन में लगी आग, सीटीआई ने जान जोखिम में डालकर बुझाई

Fri, 26 Jul 2024 06:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 26 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

पेट्रोल वैगन में आग लगने के बाद सीटीआई समदर सिंह राठौड़ के साहस यहां किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई अन्यथा जनमाल का बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Sirohi News: Petrol wagon of goods train parked at Marwar station caught fire
आग बुझाने का प्रयास करते सीटीआई समदर सिंह राठौड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर-पालनपुर रेलखंड के मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के पेट्रोल वैगन में अचानक आग लग पाई। इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। इसी दौरान वहां मौजूद सीटीआई समदर सिंह राठौड़ ने अभूतपूर्व साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे यहां किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई अन्यथा जनमाल का बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के एक टैंकर वैगन (BTPN) के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। नजदीक के ही प्लेटफॉर्म पर यात्री गाड़ी आकर खड़ी हुई। यात्रियों में भय का माहौल था। इसी समय मारवाड़ जंक्शन पर सीटीआई पद पर कार्यरत समदर सिंह राठौड़ ने अपनी जान जोखिम में डालकर पास पर खड़ी यात्री गाड़ी के कोच से अग्निशमन यंत्र उतार कर खड़ी मालगाड़ी की पेट्रोल टंकी की आग को बुझाने का कार्य किया। 
विज्ञापन


उन्होंने पहले नीचे से और फिर टंकी पर लगी सीढ़ी पर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डालकर बहुत बड़ी दुर्घटना टालने का साहसिक कार्य किया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉयज यूनियन ने समदर सिंह राठौड़ के इस कार्य की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed