फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   560 young shooters in Abu Road got the chance to showcase their talent

आबूरोड: वासडा में 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, 560 बाल निशानेबाज ले रहे हिस्सा

Sat, 03 Oct 2026 07:52 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 07:52 PM IST
सार

सिरोही के आबूरोड उपखंड के वासडा गांव में शिक्षा विभाग राजस्थान के तत्वावधान में 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। सात दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 560 बाल निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
560 young shooters in Abu Road got the chance to showcase their talent
राज्यस्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही के आबूरोड उपखंड के वासडा गांव में 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता सात दिन तक चलेगी। इसमें प्रदेशभर से 560 बाल निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहां वे भोपाल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


560 बाल निशानेबाज ले रहे हिस्सा
प्रतियोगिता चयन समिति के संयोजक गोरधनसिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कोरिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है। शनिवार शाम तक करीब 200 निशानेबाज अपने लक्ष्य पर निशाना साध चुके थे। खिलाड़ियों को निशानेबाजी के तुरंत बाद उनके स्कोर की जानकारी दी जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और खिलाड़ियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन


चयन समिति और स्कोरिंग टीम संभाल रही जिम्मेदारी
निर्णायक मंडल में शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिनियुक्त चयन समिति में बृजपालसिंह चुंडावत, सपना यादव, नरेंद्रसिंह शक्तावत, गणपतसिंह मंडलावत, सूरज चौधरी, अंकित जाट, धवल चौहान और कुलविंद्र कौर शामिल हैं। वहीं रेंज ऑफिसर और स्कोरिंग टीम में हरफूल जाट, जयसिंह, कुलदीपसिंह खंगारोत, खुशवंतसिंह, महेंद्रसिंह, नगेंद्रसिंह सहित अन्य शारीरिक शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के ठहरने और सुविधाओं की व्यवस्था
प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी वासडा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता अग्रवाल, महावीर प्रसाद एवं चंद्रावती के मनीष सुराणा को सौंपी गई है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

सीबीईओ ने प्रतियोगिता स्थल का जायजा लिया
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश पुरोहित ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रतियोगियों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली
इस दौरान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्रसिंह देवड़ा और लक्ष्मण मोतियानी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और प्रतियोगिता के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। चयनित खिलाड़ी भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से हिस्सा लेंगे। ऐसे में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed