{"_id":"66768ad3d9505440a2000e8c","slug":"sirohi-news-people-are-angry-due-to-installation-of-mobile-towers-near-residential-colonies-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आवासीय कॉलोनियों के समीप मोबाइल टॉवर लगाने से लोगों में आक्रोश, बिना अनुमति निर्माण का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आवासीय कॉलोनियों के समीप मोबाइल टॉवर लगाने से लोगों में आक्रोश, बिना अनुमति निर्माण का लगाया आरोप
Sat, 22 Jun 2024 01:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:58 PM IST
सार
आबूरोड में दो आवासीय कॉलोनियों के समीप मोबाइल टावर लगाने के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने भूमि मालिक पर ऊंची पहुंच का हवाला देकर डराने धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
टावर को लेकर विरोध में उतरे स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड में बीती रात में दो आवासीय कॉलोनियों के समीप मोबाइल टॉवर लगाने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज लोगों ने संबंधित भूमि मालिक पर ऊंची पहुंच का हवाला देकर डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कारवाई करवाने की मांग की। मौके पर मौजूद आबूरोड सदर पुलिस और शहर पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने नाराज लोगों की समझाईश की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आबूरोड नगरपालिका के वार्ड 40 में तरतोली रोड स्थित अंबिका और आशापुरी कॉलोनी के पास तरतोली निवासी तेज सिंह पुत्र जय सिंह, जबर सिंह पुत्र जय सिंह, नारायण सिंह पुत्र जय सिंह एवं निरंजन सिंह पुत्र जय सिंह राजपूत की निजी कृषि भूमि (गैर वाणिज्यक) खसरा संख्या 451/62 स्थित है। इन लोगों ने अपनी भूमि बिना किसी वैध परमिशन के मोबाइल नेटवर्क कंपनी को टॉवर लगवाने के लिए किराए पर दी है। मोबाइल टावर का निर्माण उनके मकानों से बिलकुल सटा हुआ है। ये एक संपूर्ण आवासीय क्षेत्र है, जिसके 100 मीटर के दायरे में काफी संख्या में आबादी निवास कर रही है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी लोगों का कहना था कि टॉवर लगाने से उससे निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेसी (आरएफ) तरंगे उत्सर्जित होंगी, जिसके परिणामस्वरूप हम लोगों के स्वास्थ पर गंभीर व विपरीत प्रभाव पडे़गा। इस टॉवर निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त है। कंपनी प्रतिनिधि और भूमि मालिकों पर डराने एवं धमकाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस मामले में जिला कलेक्टर ने संबंधित लोगों को बिना परमिशन के कार्य शुरू न करने के लिए पाबंद किया हुआ है।