फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Railway employees took a cleanliness pledge at various railway stations, including Abu Road.

सिरोही: आबूरोड समेत अजमेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का आगाज, ली गई स्वच्छता की शपथ

Thu, 17 Sep 2026 05:49 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 05:49 PM IST
सार

सिरोही। अजमेर मंडल में आबूरोड सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा-2026 शुरू हुआ। अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली। यात्रियों को जागरूक करने के साथ कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

विज्ञापन
Railway employees took a cleanliness pledge at various railway stations, including Abu Road.
विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में आबूरोड सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर गुरुवार से स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा-2026 की शुरुआत हुई। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (स्वच्छ भारत दिवस) तक तथा इसके बाद भी विभिन्न कार्ययोजनाओं के साथ संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


अभियान के पहले दिन मंडल कार्यालय, अजमेर के साथ भीलवाड़ा, उदयपुर, आबूरोड, मावली जंक्शन, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर और डूंगरपुर सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेल कॉलोनियों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पर्यावरण एवं गृह सज्जा) मनोज मीणा सहित बड़ी संख्या में रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा सहित रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता सेल्फी स्टैंड पर सेल्फी भी ली। रेलवे स्टेशनों पर सूचना-पत्रकों (पैम्फलेट) और जन-संबोधन प्रणाली (पीए सिस्टम) के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कौन हैं भीलवाड़ा की निर्विरोध महापौर?: एमए इतिहास की पढ़ाई से मेयर की कुर्सी तक ऐसे पहुंचीं, रच दिया इतिहास


अपशिष्ट प्रबंधन की दी जानकारी
अपशिष्ट प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से अजमेर मंडल के विभिन्न अपशिष्ट शोधन संयंत्रों, बायोगैस संयंत्रों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों, बायो-टॉयलेट सर्विसिंग केंद्रों, मदार और उदयपुर कोचिंग डिपो की कोच वॉशिंग लाइनों तथा जल पुनर्चक्रण संयंत्रों में ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ आयोजित की गई।

इसके अलावा मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेल कॉलोनियों में अधिकारियों एवं पर्यावरण पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में ‘स्वच्छता एवं जल संचय संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कचरा पृथक्करण यानी गीले और सूखे कचरे को अलग करने, जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन के प्रति कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed