{"_id":"664881c37f47e862ce0a478a","slug":"sirohi-news-more-than-30-kg-of-poppy-seeds-were-hidden-in-wheat-straw-two-accused-arrested-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: गेहूं के भूसे में छिपाकर रखी थी 30 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: गेहूं के भूसे में छिपाकर रखी थी 30 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 May 2024 03:54 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 03:54 PM IST
सार
जिले की कैलाशनगर पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए गेहूं के भूसे में छिपाकर रखी गई 30.5 किलो डोडा पोस्त जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही की डीएसटी टीम के साथ मिलकर कैलाश नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में एक खेत में बने टीन शेड के अंदर गेहूं के भूसे में छिपाकर रखी गई 30 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद हुई है।
विज्ञापन
कैलाशनगर थानाधिकारी कानाराम की अगुवाई में पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा जुबलीगंज में भीखाराम के कृषि कुएं पर बने मकान के आगे टीन शेड में गेहूं के भूसे और वगताराम के खेत में बने झोपड़े की तलाशी के दौरान 30.5 किलो डोडा पोस्त जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन