{"_id":"66363bc855ec4e039b05ea1e","slug":"sirohi-news-health-department-raided-three-ice-cream-factories-and-collected-samples-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: गर्मी में आइसक्रीम की बढ़ी मांग पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, तीन फैक्ट्रियों में दबिश देकर भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: गर्मी में आइसक्रीम की बढ़ी मांग पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, तीन फैक्ट्रियों में दबिश देकर भरे सैंपल
Sat, 04 May 2024 07:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 May 2024 07:14 PM IST
सार
दबिश के दौरान टीम ने फैक्ट्री संचालकों को आइसक्रीम बनाने के दौरान गुणवत्ता और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने के लिए पाबंद किया। साथ ही सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाए।
विज्ञापन
फैक्ट्री में आइसक्रीम काम करता श्रमिक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने शनिवार को सिरोही और सरूपगंज की आइसक्रीम फैक्ट्रियों में दबिश दी। टीम ने आइसक्रीम की व्यवस्थाओं को देखा तथा गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर जोधपुर लैब को भिजवाए।
विज्ञापन
गर्मी का दौर शुरू होते ही बाजार में आइसक्रीम की मांग में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में खाद्य निरीक्षक दिलीप सिंह की अगुवाई में छापेमारी की कार्रवाई की गई। टीम ने कार्रवाई के दौरान सिरोही में जैम आइसक्रीम, गोयली चौराहा पर भरकादेवी और स्वरूपगंज में रोहिड़ा रोड स्थित महादेव आइसक्रीम फैक्ट्री पर दबिश दी।
विज्ञापन
फैक्ट्री संचालकों को आइसक्रीम बनाने के दौरान गुणवत्ता और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने के लिए पाबंद किया। इसके साथ ही तैयार की जा रही आइसक्रीम के सैंपल लेकर जांच को भिजवाए गए। खाद्य निरीक्षक दिलीप सिंह के अनुसार सैंपल जांच के लिए लैब भिजवा दिए गए हैं। वहां से जो भी रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन