{"_id":"678239b470e658b6370231b2","slug":"sirohi-news-doda-poppy-filled-in-8-bags-seized-during-blockade-smuggler-absconding-market-price-is-5-lakh-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : नाकाबंदी के दौरान आठ कट्टों में भरा डोडा पोस्त जब्त, तस्कर फरार, पांच लाख रुपए है बाजार भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : नाकाबंदी के दौरान आठ कट्टों में भरा डोडा पोस्त जब्त, तस्कर फरार, पांच लाख रुपए है बाजार भाव
Sat, 11 Jan 2025 02:58 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:58 PM IST
सार
सिरोही सदर पुलिस एवं डीएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान टैक्सी पासिंग कार में ले जाया जा रहा डोडा पोस्त जब्त किया है, जबकि कार में बैठे तस्कर मौके से भाग गए। जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही सदर पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा शनिवार को टैक्सी पासिंग कार में ले जाया जा रहा 5 लाख रुपए का डोडा पोस्त जब्त किया गया है। यह डोडा पोस्त 8 कट्टों में भरा हुआ था। हालांकि इस मामले में तस्कर कार को छोड़कर मौके से भाग जाने में सफल हो गए। पुलिस ने कार व डोडा पोस्त जब्त कर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले में मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर सिरोही सदर पुलिस थानाधिकारी हंसाराम सीरवी की अगुवाई में थाना एवं डीएसटी टीम द्वारा राजपुरा सीमा के समीप नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से गुजर रही जयपुर पासिंग टैक्सी स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया तो कार को वहीं छोड़कर इसमें सवार लोग भाग खड़े हुए। कार की तलाशी लेने पर इसमें 8 कट्टों में डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा डोडा पोस्त एवं कार को जब्त कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कार में ये डोडा पोस्त कहां से भरा गया था तथा इसे कहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
13 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
उधर रोहिड़ा पुलिस टीम ने कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा 13 किलोग्राम हरा गांजा जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह की अगुवाई में गश्त के दौरान टीम द्वारा भोमाराम पुत्र भारथाराम गमेती के पास से कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा 13 किलो हरा गांजा जब्त किया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन