{"_id":"67541cd3c11123baad0ebae2","slug":"sirohi-news-cheated-hotel-owner-of-rs-7-70-lakh-on-the-pretext-of-film-shooting-police-arrested-the-accused-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : फिल्म शूटिंग का झांसा देकर होटल मालिक से ठगे 7.70 लाख रुपये, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : फिल्म शूटिंग का झांसा देकर होटल मालिक से ठगे 7.70 लाख रुपये, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Sat, 07 Dec 2024 03:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 03:31 PM IST
सार
फिल्म की शूटिंग का झांसा देकर साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपी ने इसी तरह के झूठे प्रलोभन देकर कई और लोगों को भी ठगा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की पालड़ी एम थाना पुलिस ने झूठा झांसा देकर लगभग 7.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शिवगंज में 5 लाख रुपये और सरूपगंज में भी इसी तरह से बड़ी रकम हड़पने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बागसीन, जालौर निवासी प्रतीक्षा होटल के मालिक नारायणसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मोतीसिंह पुत्र भैरूसिंह ने उनसे संपर्क कर होटल और उससे जुड़े खेत को बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने होटल और खेत के लिए रोजाना 32 हजार रुपये किराया और फिल्म सेट लगाने के लिए प्रतिघंटा 65 हजार रुपये एग्रीमेंट का लालच दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने झांसा देकर कहा कि हेलीपैड और शूटिंग परमिशन के लिए 2.70 लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसे तुरंत भुगतान करना होगा। झांसे में आकर नारायणसिंह ने आरोपी पर भरोसा करके 20 फरवरी को 1.95 लाख रुपये और 21 फरवरी को 75 हजार रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित का फोन उठाना बंद कर दिया। जब लंबा समय बीतने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो नारायणसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पालड़ी एम पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी मोतीसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इसी तरह के झूठे प्रलोभन देकर कई और लोगों को भी ठगा है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और मामले की जांच जारी है।