{"_id":"678159b754ad60612404406c","slug":"sirohi-news-accused-of-raping-a-minor-arrested-from-gujarat-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पकड़कर लाई पुलिस, दो माह से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पकड़कर लाई पुलिस, दो माह से था फरार
Fri, 10 Jan 2025 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 Jan 2025 11:03 PM IST
सार
सिरोही जिले के अनादरा पुलिस थाने की टीम ने थानाधिकारी हिंगलाजदान चारण की अगुवाई में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी रामलाल उर्फ रामाराम को गुजरात के डीसा से गिरफ्तार किया। आरोपी दो महीने से फरार था और अनादरा थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ जिलास्तरीय टॉप-10 अपराधियों में शामिल है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान चारण की अगुवाई में टीम द्वारा तंत्र विधा के नाम पर नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी को डीसा, गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बीते 2 माह से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी अनादरा थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही जिलास्तरीय टॉप-10 में भी सम्मिलित है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी व रेवदर वृत के वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन में अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान चारण की अगुवाई में टीम द्वारा अनादरा, थाना अनादरा, जिला सिरोही, राजस्थान निवासी रामलाल उर्फ रामाराम पुत्र मंछाराम उर्फ मंछाजी वाल्मिकी को डीसा, गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी अनादरा पुलिस थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट मामले में वांछित था तथा पुलिस से बचने के लिए घटना के बाद से फरार था। इस मामले में मुखबिरी तंत्र एवं तकनीकी टीम की सहायता से पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर यह कारवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी रामाराम आले दर्जे का बदमाश तथा पुलिस थाना अनादरा का हिस्ट्रीशीटर है इसके विरूद्व अपहरण, बलात्कार, हत्या व अन्य जघन्य अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर ओर जानकारियां जुटाई जा रही है। कारवाई में ये पुलिसकर्मी रहे सम्मिलित अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान चारण की अगुवाई में कांस्टेबल हरजीराम (विशेष भुमिका), हरीराम (विशेष भुमिका), मेलाराम एवं प्रवीणसिंह की टीम सम्मिलित रहे।