{"_id":"6782a620eb1d8dc93302a216","slug":"sirohi-news-840-grams-of-opium-milk-worth-rs-4-lakh-seized-from-bolero-car-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: बोलेरो कार से चार लाख रुपये कीमत का 840 ग्राम अफीम का दूध जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: बोलेरो कार से चार लाख रुपये कीमत का 840 ग्राम अफीम का दूध जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Jan 2025 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:41 PM IST
सार
सिरोही जिले में पुलिस ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मालेरा तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो कार से चार लाख रुपये मूल्य की 840 ग्राम अफीम जब्त की। कार में सवार चित्तौड़गढ़ के दो आरोपियों, पूरण गायरी और रशीद मोहम्मद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर बोलेरो कार से चार लाख रुपये कीमत का 840 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सिरोही जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी की अगुवाई में पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मालेरा तिराहा पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान टीम सदस्यों द्वारा वहां से गुजर रही उदयपुर पासिंग बोलेरो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 840 ग्राम अफीम का दूध पाया गया।
विज्ञापन
आवश्यक कार्रवाई के बाद नन्दौली, पुलिस थाना निकुम्भ, जिला चित्तौडगढ़ निवासी पूरण गायरी पुत्र सवाजी गायरी एवं आवरी माता (आसावरा), पुलिस थाना भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़ निवासी रशीद मोहम्मद पुत्र नाथु खां मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में डीएसटी टीम सिरोही के उपनिरीक्षक अमराराम, पुलिस थाना पिंडवाड़ा के कांस्टेबल जीवाराम, गजेन्द्रसिंह, मुकेश कुमार, शैतानराम एवं कल्याणसिंह सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट मामले में टॉप-10 में शामिल वांछित आरोपी गिरफ्तार
उधर बरलूट पुलिस थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट मामले में टॉप-10 में शामिल वांछित आरोपी 132, कमला नेहरू नगर, पुलिस थाना प्रतापनगर, जिला जोधपुर निवासी शाहिद लौहानी पुत्र मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बरलूट पुलिस थाना में मामला दर्ज है तथा पुलिस से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था। कार्रवाई में बरलूट थानाधिकारी गोपालाल एवं कांस्टेबल मदनलाल की विशेष भूमिका रही। गौरतलब है कि सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल की अगुवाई में पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने के साथ ही इस मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थानास्तर पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार धरपकड़ की जा रही है।