फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi During Bharat Bandh route diverted from 10 am to 2 pm there will be separate arrangements parking

Sirohi News: भारत बंद के दौरान सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक डायवर्ट रहेगा रूट, पॉर्किंग की रहेगी अलग व्यवस्था

Tue, 20 Aug 2024 08:30 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2024 08:30 PM IST
सार

सिरोही जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में व्यापारिक संगठनों, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं गणमान्य लोगों की बैठक में भारत बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Sirohi During Bharat Bandh route diverted from 10 am to 2 pm there will be separate arrangements parking
बैठक में कलेक्टर सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में व्यापारिक संगठनों, अनुसूचित जाति, जनजाति और गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित हुई। इसमें बुधवार को भारत बंद के दौरान सिरोही में प्रस्तावित रैली के चलते उत्पन्न स्थिति एवं व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रस्तावित भारत बंद के संबंध में जिला परिषद सभागार में शुभम चौधरी, जिला कलेक्टर सिरोही की अध्यक्षता में व्यापार संगठनों, अनुसुचित जाति, जनजाति के गणमान्य लोगों के साथ हुई इस बैठक में शांति-व्यवस्था बनाए रखने व आयोजन समिति से निर्धारित रूट के अनुसार रैली निकालने की अपील की गई। प्रस्तावित रैली के आयोजन का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के अनुसार, रैली का निर्धारित रूट अंबेडकर सर्कल से रवाना होकर बस स्टैंड, सरजावाव गेट, राजमाता धर्मशाला, आयुर्वेदिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सम्पन्न होगी। इस दौरान रैली में आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रामझरोखा व दशहरा मैदान में रहेगी। रोडवेज व प्राइवेट बसों के लिए भाटकड़ा तिराहा से बस स्टैंड तक का रास्ता बन्द रहेगा। बसों के लिए बस स्टैंड की ओर आने का रूट अम्बेडकर सर्कल से नहीं होकर अहिंसा सर्कल की तरफ से रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed