फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Railway Protection Force caught a minor girl travelling in a train

Sirohi News: ट्रेन में सफर कर रही नाबालिग बालिका को रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़ा, बाल कल्याण समिति को सौंपा

Thu, 05 Sep 2024 06:07 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 06:07 PM IST
सार

आबूरोड रेलवे सुरक्षाबल ने घर से बिना बताए निकली नाबालिग बालिका को पकड़कर बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया। नाबालिग बालिका लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही थी। 

विज्ञापन
Sirohi News: Railway Protection Force caught a minor girl travelling in a train
नाबालिग बालिका को रेलवे सुरक्षा बलकर्मियों ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल ने लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रही एक नाबालिग बालिका को 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' अभियान के तहत सुरक्षित बचाया। बालिका घर से बिना बताए निकली थी और आबूरोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पकड़ी गई। पूछताछ के बाद परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद बालिका का मेडिकल करवाकर उसे बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल को मिली सूचना के आधार पर लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस के आबूरोड स्टेशन पहुंचने पर कांस्टेबल कृष्ण कुमार एवं महिला कांस्टेबल कमलेश पहुंचे। ऑन ड्यूटी टीटी  बीड़ी मारू द्वारा ए-1 कोच में सफर कर रही नाबालिग बालिका को सुपुर्द किया गया। इस पर बालिका को उतारकर आबूरोड स्टेशन के वेटिंग हॉल लाया गया। यहां पूछताछ के दौरान उसने अपना परिचय भौंसी, पोस्ट खजरून, तहसील महाराजगंज जिला रायबरेली, उत्तरप्रदेश निवासी राजरानी (खुशी) पुत्री बेचलाल के रूप में दिया। नाबालिग बालिका ने बताया कि वह घर से बिना बताए निकली है। ट्रेन में सवार होकर यहां तक आ गई है। इसके बाद नाबालिग बालिका के परिजनों को सूचना देकर बुलाने का प्रयास किया गया। परिजनों के न आने पर बालिका का मेडिकल करवाकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल आबूरोड पोस्ट प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत विशेष अभियान चला रखा है। इसके तहत ट्रेनों में गश्त के दौरान घर से बिना बताए निकले एवं ट्रेनों तथा स्टेशन पर लावारिस हालत में मिलने वाले बच्चों को संरक्षण में लेकर समझाईस कर परिजनों को सुपुर्द किया जाता है।  परिजनों के नहीं आने पर बाल कल्याण समिति को सौंपा जाता है। इस दौरान बच्चों को समझाईस कर उनके स्वास्थ्य की मेडिकल जांच भी कारवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed