{"_id":"69186638cd272a49ca045f8b","slug":"rail-services-will-be-partially-cancelled-and-rescheduled-for-the-next-two-days-know-the-details-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3631813-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Status: अगले दो दिन सिरोही में रेल सेवाएं आंशिक रद्द एवं रीशेड्यूल रहेंगी, जानें डीटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Status: अगले दो दिन सिरोही में रेल सेवाएं आंशिक रद्द एवं रीशेड्यूल रहेंगी, जानें डीटेल
Sat, 15 Nov 2025 10:22 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:22 PM IST
सार
रेलवे प्रशासन द्वारा पालनपुर-अहमदाबाद रेलखंड के बीच ब्रिज संख्या 982 एवं जगुदन स्टेशन पर तकनीकी कार्य करवाया जाएगा। इसके चलते इस दौरान ब्लॉक लिया जाएगा। इससे विभिन्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे प्रशासन द्वारा पालनपुर-अहमदाबाद रेलखंड के बीच ब्रिज संख्या 982 एवं जगुदन स्टेशन पर तकनीकी कार्य करवाया जाएगा। इसके चलते इस दौरान ब्लॉक लिया जाएगा। इससे विभिन्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पीआरओ अशोक चौहान ने बताया कि ब्लॉक के दौरान ट्रेन संख्या 20485, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 16 नवंबर 2025 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। जबकि, ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 16 नवंबर 2025 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और यह आबूरोड तक ही संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा आबूरोड-साबरमती के बीच आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 17 नवंबर 20 25 को साबरमती के स्थान पर आबूरोड से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा साबरमती-आबूरोड के बीच आंशिक रद्द रहेगी। ऐसे में यात्री किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए ट्रेन शेड्यूल और समय सारिणी देखकर ही यात्रा के लिए प्रस्थान करें।
विज्ञापन
डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट 4.0 का मेगा कैंप का आयोजन
उधर, शनिवार को आबूरोड रेलवे स्टेशन सहित उतर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के लेखा शाखा एवं कार्मिक शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 17 स्टेशनों पर सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लिए डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट 4.0 का मेगा कैंप आयोजित हुए। इसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट बनाने के लिए औपचारिकताएं पूरी करवाई गईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख बोले- राष्ट्रवाद खतरनाक है... महायुद्ध इसी कारण हुए, कमजोर राष्ट्रों पर संकट भी बढ़ा
इसके साथ ही उन्हें उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द लाइव डिजिटल सर्टिफिकेट बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रक्रिया के नियत समय में पूर्ण नहीं होने पर होने वाली परेशानियों के बारे में बताया गया। डिजिटल मेगा कैंप अजमेर मंडल के इन 17 स्टेशनों में अजमेर जंक्शन, नसीराबाद, ब्यावर, सोजत रोड, सोमेसर, जवाली, मारवाड़ जंक्शन, भीलवाड़ा, मावली जंक्शन, उदयपुर, राणाप्रतापनगर, विजयनगर, डुंगरपुर, आबूरोड, जवाईबांध, रानी और फालना स्टेशन शामिल हैं।