फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Outrage has erupted over the sidelining of the Brahmin community in the distribution of election tickets

सिरोही: आबूरोड में टिकट कटने से भड़का ब्राह्मण समाज, भाजपा-कांग्रेस जिलाध्यक्षों के खिलाफ प्रदर्शन का एलान

Wed, 02 Sep 2026 04:59 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 04:59 PM IST
सार

आबूरोड निकाय चुनाव में ब्राह्मण समाज के दावेदारों को भाजपा-कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में दोनों दलों के जिलाध्यक्षों का पुतला फूंकने, रैली निकालने और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज की ताकत दिखाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Outrage has erupted over the sidelining of the Brahmin community in the distribution of election tickets
ब्राह्मण समाज की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विप्र समाज, गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज, मैथिली समाज, विप्र फाउंडेशन एवं सर्व ब्राह्मण समाजबंधुओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आबूरोड नगर निकाय चुनाव में ब्राह्मण समाज के दावेदारों को टिकट नहीं दिए जाने पर रोष जताया गया। राजनीतिक दलों के रवैये के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया का पुतला फूंकने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आबूरोड शहर में ब्राह्मण समाज के 10 हजार से अधिक मतदाता हैं। शहर के हर वार्ड में ब्राह्मण समाज के मतदाता जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाजबंधु अपनी राजनीतिक निष्ठा के अनुसार लगातार काम करते रहे हैं। इसके बावजूद इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने समाज के दावेदारों की उपेक्षा करते हुए उनकी टिकटें काट दीं। सामान्य वार्डों में भी अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। इससे ब्राह्मण समाज में नाराजगी है।

विज्ञापन


पढ़ें: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को राजनीतिक दल केवल वोटबैंक न समझें। राजनीतिक दलों को जितनी जरूरत समाज की है, उतनी ही जरूरत समाज की भी राजनीतिक दलों को है। दोनों दलों के इस रवैये के खिलाफ खुलकर विरोध जताने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि समाजबंधु ब्राह्मण कॉलोनी स्थित परशुराम भवन से रैली के रूप में रेलवे स्टेशन तिराहा पहुंचेंगे। यहां भाजपा और कांग्रेस जिलाध्यक्षों का पुतला फूंककर उनके रवैये का विरोध किया जाएगा। इस दौरान नारेबाजी भी की जाएगी।

बैठक में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वैद्य दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र शर्मा, विप्र समाज अध्यक्ष अमित जोशी, राजेंद्र तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, गोपाल शर्मा, अशोक चतुर्वेदी, संतोष भारद्वाज, मनीष परसाई, सुनील शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, सुमित जोशी, मनीष शर्मा और संदीप शर्मा सहित समाजबंधु मौजूद रहे।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का निर्णय
बैठक में समाजबंधुओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का भी निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि अब राजनीतिक दलों को समाज की ताकत दिखाने का समय आ गया है। इसको लेकर समाजबंधुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed