{"_id":"66ec324fff5e704fde0c9e1c","slug":"organization-of-2-day-training-camp-for-policemen-in-sirohi-district-information-given-about-cyber-and-social-media-crimes-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2124148-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: साइबर सुरक्षा प्रहरी अभियान शिविर, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: साइबर सुरक्षा प्रहरी अभियान शिविर, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Thu, 19 Sep 2024 10:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:16 PM IST
सार
इस प्रशिण शिविर में यू ट्यूब, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सअप एवं एक्स आदि सोश्यल मीडिया प्लेटफार्म पर हो रहे अपराधों की पहचान, जांच और निवारण के साथ ही मोबाइल फोरेंसिक सीडीआर, आइपीडीआर विश्लेषण, क्रिप्टोकरेंसी और ब्लैकचेन अपराधों की जांच, और ईमेल फॉड की जांच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा प्रहरी अभियान के तहत पुलिस थानों में साइबर एवं सोशल मीडिया से सबंधित कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें उन्हें साइबर एवं सोशल मीडिया अपराध के बारे में जानकारी दी गई।
दो दिवसीय शिविर में सिरोही जिले के पुलिस थानों, वृत कार्यालय एवं पुलिस लाईन से कुल 65 पुलिस कार्मिकों को साइबर अपराधों की पहचान, जांच एवं उसकी रोकथाम तथा अपराधियों को ट्रेस आउट करने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर बारीकी से प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान यू ट्यूब, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सअप एवं एक्स आदि सोश्यल मीडिया प्लेटफार्म पर हो रहे अपराधों की पहचान, जांच और निवारण के साथ ही मोबाइल फोरेंसिक सीडीआर, आइपीडीआर विश्लेषण, क्रिप्टोकरेंसी और ब्लैकचेन अपराधों की जांच, और ईमेल फॉड की जांच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही आमजन को भी जागरूक बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया द्वारा पुलिस कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षण अकादमी जयपुर के निदेशक दीपक भार्गव, महानिरीक्षक पाली रेंज प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशन में अकादमी के प्रशिक्षक रमेश शर्मा, प्रभारी आईटी सेल, आईटीए जयपुर (नोडल अधिकारी) एवं साइबर एक्सपर्ट अक्षय उपाध्याय एवं लक्ष्य शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के सफल संचालन का कार्य साइबर सेल सिरोही व पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र सिरोही द्वारा किया गया।