फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Members of the Brahmin community in Abu Road expressed their outrage

निकाय चुनाव: टिकट की नाराजगी ने पकड़ा तूल, ब्राह्मण समाज ने फूंके भाजपा-कांग्रेस जिलाध्यक्षों के पुतले

Thu, 03 Sep 2026 08:00 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 08:00 AM IST
सार

आबूरोड नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी सामने आई है। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित परशुराम धर्मशाला में समाजबंधुओं ने बैठक के बाद भाजपा और कांग्रेस जिलाध्यक्षों के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके पुतले फूंके।

विज्ञापन
Members of the Brahmin community in Abu Road expressed their outrage
सिरोही के आबूरोड में ब्राह्मण समाजबंधुओं ने भाजपा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्षों के पुतले फूंककर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आबूरोड नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी सामने आई है। टिकट वितरण में समाज की कथित उपेक्षा से नाराज समाजबंधुओं ने ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित परशुराम धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के जिलाध्यक्षों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने दोनों जिलाध्यक्षों के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। समाजबंधुओं ने आगामी 9 मार्च को होने वाले चुनाव में वोट की ताकत के जरिए समाज की राजनीतिक शक्ति का अहसास कराने का संकल्प भी लिया।

बैठक में टिकट वितरण को लेकर जताई नाराजगी

पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन से पहले समाजबंधुओं की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने ब्राह्मण समाज को केवल वोट बैंक समझने की भूल की है। उनका आरोप था कि जिन वार्डों में समाज का मजबूत वजूद रहा है, वहां भी समाज के लोगों को टिकट नहीं देकर अन्य लोगों को टिकट दिया गया है। इसे समाज के लिए असहनीय बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी 9 मार्च को होने वाले चुनाव में समाज अपने वोट के जरिए इसका जवाब देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी राजनीतिक दल समाज को असहाय या कमजोर समझने की भूल करेगा, उसे चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

नारेबाजी कर लगाए गंभीर आरोप

बैठक के दौरान समाजबंधुओं ने भाजपा और कांग्रेस के जिलाध्यक्षों पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने और प्रभावशाली व धनाढ्य परिवारों के लोगों को टिकट देने के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले एक परिवार के रिसॉर्ट से टिकट बेचने का भी आरोप लगाया। इन आरोपों को लेकर समाजबंधुओं ने दोनों जिलाध्यक्षों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतले फूंके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- आरोप साबित करें

मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि पार्टी की ओर से आबूरोड के वार्ड संख्या 10 और 18 में ब्राह्मण समाज को दो टिकट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 12 में टिकट काटे जाने का कारण जातिगत समीकरण है। उनके अनुसार, इस वार्ड से टिकट के लिए दावेदारी करने वाले तीनों लोग एक ही परिवार से थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने समाजबंधुओं की ओर से लगाए गए आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले उन्हें साबित करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष का पक्ष नहीं मिल सका

मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। हालांकि, उन्होंने कॉल अटैंड नहीं किया। ऐसे में खबर लिखे जाने तक इस मामले में उनका पक्ष नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed