फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhinmata temple closed due to dispute during the fair in sikar

Sikar News: जीणमाता मंदिर बंद…दर्शन पर रोक; मेले के दौरान हुए विवाद के मद्देनजर लिया गया फैसला

Thu, 10 Apr 2025 08:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 10 Apr 2025 08:06 PM IST
सार

Sikar: 3 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि के मुख्य मेले के अवसर पर मंदिर परिसर में एक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे वातावरण अशांत हो गया था। इस घटना से संत समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। संतों ने प्रशासन से कई बार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन
Jhinmata temple closed due to dispute during the fair in sikar
जीण माता मंदिर बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जीण माता मंदिर को संत समाज के निर्णय के बाद अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह निर्णय 3 अप्रैल को मुख्य मेले के दौरान हुए विवाद के मद्देनजर लिया गया है, जिसमें अब तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


आज संतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा। बैठक में संत समाज ने एकमत से फैसला लिया कि माता के केवल पूजा-अर्चना का कार्य संपन्न किया जाएगा, लेकिन आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दर्शन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 3 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि के मुख्य मेले के अवसर पर मंदिर परिसर में एक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे वातावरण अशांत हो गया था। इस घटना से संत समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। संतों ने प्रशासन से कई बार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आज हुई बैठक के बाद जीण माता मंदिर ट्रस्ट ने संतों के निर्णय का सम्मान करते हुए मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की आधिकारिक घोषणा की। ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि मंदिर में नित्य पूजा, आरती और धार्मिक विधियों का निर्वहन जारी रहेगा, लेकिन दर्शन व्यवस्था स्थगित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रामदेवरा-पोकरण के बीच नई रेल लाइन को स्वीकृति, जैसलमेर की यात्रा होगी सुगम; केंद्रीय मंत्री शेखावत

इस निर्णय से श्रद्धालुओं में निराशा का माहौल है, लेकिन संत समाज का कहना है कि मंदिर की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है। जब तक प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता, तब तक मंदिर के द्वार आम जन के लिए नहीं खुलेंगे। फिलहाल संत समाज, मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन के बीच संपर्क और वार्ता की प्रक्रिया जारी है। श्रद्धालुओं से संयम बरतने और स्थिति सामान्य होने तक प्रतीक्षा करने की अपील की गई है।

सीकर न्यूज, सीकर हिन्दी न्यूज, सीकर लेटेस्ट न्यूज, सीकर वायरल न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed