फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Transport department in Sirohi issued challans for 5180 vehicles in 11 days revenue Rs 168.60 lakh

Rajasthan: सिरोही में परिवहन विभाग ने 11 दिन में बनाए 5180 वाहनों के चालान, 168.60 लाख रुपये की हुई राजस्व आय

Thu, 13 Mar 2025 05:20 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 05:20 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में परिवहन विभाग ने 11 दिन में 5180 वाहनों के चालान बनाए। ऐसे में परिवहन विभाग को 168.60 लाख रुपये की राजस्व आय हुई।

विज्ञापन
Rajasthan Transport department in Sirohi issued challans for 5180 vehicles in 11 days revenue Rs 168.60 lakh
जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिला परिवहन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए विभागीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके तहत बीते 11 दिन में 5180 वाहनों के चालान बनाए गए हैं। इससे विभाग को 168.60 लाख रुपये की राजस्व आय हुई है।

विज्ञापन


साथ ही इस दौरान उड़नदस्ते तथा सिरोही-पाली और सिरोही-रेवदर मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बकाया कर वसूली और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पाबंद किया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित समयावधि से पूर्व बकाया कर का भुगतान जमा करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिरोही जिला परिवहन अधिकारी रामेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि अभियान के दौरान माह मार्च 2025 (एक से 11 मार्च तक) तक उड़नदस्तों द्वारा विभिन्न अपराध कारित वाले वाहनों के विरुद्ध कुल 5180 चालान बनाकर कुल 168.60 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। इसी प्रकार भार वाहनों का वित्तीय वर्ष 2025-26 अग्रिम कर जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित है। वैष्णव ने समस्त भार वाहन चालन, स्वामियों से आग्रह कि निर्धारित तिथि तक कर जमा करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: राजसमंद में पेड़ की पत्तियों से बनाया गया हर्बल गुलाल, 10 हजार महिलाओं को मिला रोजगार

अंतिम तिथि के बाद जमा नहीं कराने वाले वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। भार वाहनों मालिकों के सुविधार्थ राजकीय अवकाशों में 14 मार्च को धुलंडी अवकाश को छोड़कर शेष राजकीय अवकाशों में कार्यालय खुला रहेगा। जिला आबकारी कार्यालय में नकारा घोषित वाहन जीप और महिंद्रा बोलेरो की खुली बोली द्वारा नीलामी 20 मार्च को सुबह 11.30 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने दी। 

यह भी पढ़ें: भरतपुर के पूछरी पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, कलाकारों संग होली खेल बजाया नगाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed