फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Leader of dumper theft gang arrested, created terror in many cities, Police Searching for Accomplices

Sirohi News: डंपर चोरी गैंग का सरगना गिरफ्तार, कई शहरों में मचाया था आतंक, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 02 Mar 2025 03:57 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 03:57 PM IST
सार

एक माह पूर्व सनवाड़ा पेट्रोल पंप से डंपर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने राजस्थान के विभिन्न शहरों में डंपर चोरी की कई वारदातों को कबूला है। पुलिस गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Sirohi: Leader of dumper theft gang arrested, created terror in many cities, Police Searching for Accomplices
राजस्थान

विस्तार

जिले के अनादरा थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व सनवाड़ा स्थित पेट्रोल पंप से डंपर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के एक मुख्य आरोपी मुस्ताक खां उर्फ मुक्का को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने राजस्थान के विभिन्न शहरों में डंपर चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अनादरा थानाधिकारी सरिता विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। इस टीम ने आरोपी मुस्ताक खां, निवासी तिजारा, अलवर को गिरफ्तार किया, जो पहले से ही कई मामलों में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पाली सदर और अलवर सदर सहित कई अन्य थानों में चोरी और अन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों अजीम और असगर के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी कबूला कि गैंग पहले भी मालपुरा (टोंक), विवेक विहार (जोधपुर), चांदबाजी (जयपुर), कोटपुतली, पाली, रानी, डीडवाना सहित कई स्थानों पर डंपर चोरी कर चुकी है। फिलहाल पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


ताजा घटना 25 जनवरी की रात को हुई थी, जब सनवाड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप से केपी एंटरप्राइजेज का डंपर चोरी कर लिया गया। फर्म मालिक कृष्णपाल सिंह देवड़ा ने इसकी रिपोर्ट 26 जनवरी को अनादरा थाने में दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार चोरी के बाद उन्होंने अपने डंपर को जीपीएस से ट्रेक करने की कोशिश की थी लेकिन चोरों ने चालाकी दिखाते हुए पहले ही डंपर से कंपनी-फिटेड जीपीएस डिवाइस निकालकर फेंक दी थी। इसका अंतिम लोकेशन सनवाड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर पावापुरी जैन तीर्थ के पास मिला था। इसके बाद डंपर में मौजूद दूसरे जीपीएस से उसकी अंतिम लोकेशन सांडेराव-कोशलाव रोड पर मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और चोरी के डंपर की तलाश में घटनास्थल और आसपास के इलाकों की 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके अलावा, सिरोही, पाली, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, अलवर, सीकर, दौसा, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर, जालौर और सांचौर जिलों के टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। इस विस्तृत जांच से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे गैंग की गतिविधियों का पता चला।

गैंग के काम करने के तरीके की जांच में खुलासा हुआ कि वे पहले किराए की टैक्सी लेकर संभावित चोरी के स्थानों की रेकी करते थे। वे दिन में सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए खाली खड़े डंपरों पर नजर रखते थे और फिर रात के समय उन्हें चुराने की योजना बनाते थे। गैंग के सदस्य मास्टर की का इस्तेमाल कर महज 10-15 सेकंड में डंपर का लॉक खोल देते थे और एक मिनट के भीतर उसे स्टार्ट कर वहां से रवाना हो जाते थे। चोरी के बाद वे सबसे पहले जीपीएस डिवाइस को निकालकर फेंक देते थे या फिर उसे किसी अन्य वाहन में डाल देते थे ताकि पुलिस की जांच भटक जाए। इसके अलावा वे टोल प्लाजा से बचने के लिए छोटे रास्तों का इस्तेमाल करते थे और एक एस्कॉर्ट गाड़ी साथ रखते थे ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गैंग का एक और सदस्य अरशद उर्फ लंगड़ा, निवासी बाई बरेड़ा, जिला अलवर, इस समय मप्र की जेल में बंद है। इससे संकेत मिलता है कि यह एक संगठित अपराधी गिरोह है, जो राज्य भर में डंपर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से और पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी मिल सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed