फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   For 2026 municipal elections in Abu Road, 180 candidates have staked their claim for BJP ticket

Rajasthan: आबूरोड में टिकट के लिए BJP में घमासान! 40 वार्डों पर 180 दावेदार, वरिष्ठ नेताओं ने लिए इंटरव्यू

Sun, 23 Aug 2026 06:01 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 06:01 PM IST
सार

Rajasthan News: आबूरोड नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 40 वार्डों के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे 180 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार वरिष्ठ नेताओं ने लिए। पार्टी ने सदर बाजार में चुनाव कार्यालय भी शुरू कर दिया है। प्रत्याशी चयन के साथ ही भाजपा ने वार्डवार रणनीति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
For 2026 municipal elections in Abu Road, 180 candidates have staked their claim for BJP ticket
आबूरोड में 40 वार्डों के लिए भाजपा से टिकट के लिए 180 उम्मीदवारों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलेभर में जैसे-जैसे आगामी नगर निकाय चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। आबूरोड में 40 वार्डों के लिए भाजपा से टिकट के लिए 180 उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है। रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने टिकट के इन दावेदारों के साक्षात्कार लिए। इसके साथ ही शहर के सदर बाजार क्षेत्र स्थित एमपी मोटर्स में समारोहपूर्वक चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


वार्ड की सियासी स्थिति से लेकर जीत के समीकरण तक पूछे सवाल
आबूरोड नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के गांधीनगर स्थित सेंचुरी मार्बल में भाजपा के चुनाव प्रभारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने नगरपालिका चुनाव के लिए टिकट के 180 दावेदारों के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार के दौरान पार्टी नेताओं ने दावेदारों से उनके संबंधित वार्ड की राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति, स्थानीय समस्याओं, मतदाताओं के रुझान तथा चुनाव में जीत की संभावनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके साथ ही वार्ड में पार्टी की स्थिति, प्रमुख मुद्दों और संभावित चुनावी समीकरणों पर भी चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने दावेदारों से उनके वार्ड में संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की स्थिति और मतदाताओं के बीच उनकी पकड़ सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। पार्टी स्तर पर प्रत्याशी चयन के लिए इन जानकारियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार में खुला BJP का चुनावी दफ्तर
नगर मंडल स्तर पर शहर के सदर बाजार स्थित एमपी मोटर्स में रविवार को चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी, संगठन प्रभारी मनोज सिंघानिया, सहचुनाव प्रभारी आवड़दान चारण, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, चुनाव प्रभारी गणपत बाठिया, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, मंडल संयोजक मनीष परसाई तथा निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने किया। कार्यक्रम के दौरान रामावतार पंडित ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों सहित शहर के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव कार्यालय के शुभारंभ और संभावित प्रत्याशियों के साक्षात्कार के साथ ही आबूरोड नगरपालिका चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं।


यह भी पढ़ें: राजस्थान में मानसून ने बदला रुख, अलर्ट वाले जिलों में भी सूखा; बढ़ी गर्मी-उमस

इन नेताओं ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
कार्यक्रम एवं साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री भगवतीसिंह, दिनेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेश अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू, मंडल आईटी प्रभारी पुलिन छंगाणी, सूर्यप्रताप सिंह तथा रवि पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed