{"_id":"6676cb22e1d223eca9005b4d","slug":"five-incidents-of-stolen-motorcycles-revealed-in-sirohi-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: चोरी हुई मोटरसाइकिलों की पांच वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पिंडवाड़ा पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: चोरी हुई मोटरसाइकिलों की पांच वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पिंडवाड़ा पुलिस की कार्रवाई
Sat, 22 Jun 2024 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:31 PM IST
सार
Sirohi News: पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा बीते डेढ़ महीने में पिंडवाड़ा, झाडोली एवं सिरोही से चोरी हुई मोटरसाइकिलों की 5 वारदातों का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पिंडवाड़ा में गत 12 जून 2024 को एफसीआई गोदाम के पीछे स्थित राशन की दुकान के बाहर से चोरी हुई मोटरसाईकिल के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
चोरी की पकड़ी गई मोटरसाइकिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
12 जून 2024 को पिंडवाड़ा में एफसीआई गोदाम के पीछे से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में हसनाराम पुत्र कालुराम उर्फ कालाराम व जोगाराम उर्फ जोगेन्द्र पुत्र भटाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। इस मामले में वरली निवासी कालाराम गरासिया द्वारा गत 18 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसमें उसके द्वारा बताया गया था कि वह मोटर साइकिल हैंडल लॉक लगाकर बाजार गया था, वापस आया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
इन जगहों पर की मोटरसाइकिल चोरियां
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पिंडवाड़ा, झाडोली व सिरोही से 4 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। इसमें गत 14 जून 2024 को झाडोली शराब के ठेके पास, 26 मई 2024 को रात में करीब 10ः30 बजे गोगाजी तालाब, पिंडवाड़ा, 19 मई 2024 को रात में पिंडवाड़ा में स्थित एफसीआई गोदाम के पीछे, हनुमान मन्दिर के पास से तथा करीब डेढ़ महीने पूर्व सिरोही से मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन