{"_id":"67716e44a8ad1caeab0acd76","slug":"english-liquor-worth-rs-45-thousand-being-taken-to-gujarat-in-the-general-coach-of-ashram-express-train-seized-1-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2468498-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: आश्रम एक्सप्रेस में गुजरात ले जाई जा रही 45 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: आश्रम एक्सप्रेस में गुजरात ले जाई जा रही 45 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 30 Dec 2024 08:04 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:04 AM IST
सार
Sirohi: रेलवे सुरक्षाबल एवं रेलवे पुलिस टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में गुजरात ले जाई जा रही 45 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र साहू, पुलिस अधीक्षक जीआरपी (उत्तर) जोधपुर अभिजीत सिंह तथा पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, शराब, मादक पदार्थ, हथियार, बहुमूल्य सामग्री एवं नकदी परिवहन को रोकने उद्देश्य से वृत्ताधिकारी जीआरपी वृत्त जोधपुर संदीपसिंह के सुपरविजन में चलती ट्रेन दिल्ली-साबरमती आश्रम एक्सप्रेस में चेकिंंग की गई।
जहां, साधारण कोच से गश्त चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा रेलवे स्टेशन फालना से निकलने के बाद अहमदाबाद, गुजरात निवासी राठौड़ अतूल कुमार पुत्र केवलसिंह राठौड़ के पास से 2 ट्रोली बैग व 1 पीठू बैग में छिपाकर अहमदाबाद, गुजरात अग्रेजी शराब की 96 बोतलें पाई गई। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर शराब को जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी एवं जब्त शराब को रेलवे पुलिस थाने लाया गया।
आवश्यक कार्रवाई के बाद इस मामले की जांच आबूरोड रेलवे पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल मंसाराम आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ये शराब कहां से लाई गई थी तथा इसे अहमदाबाद, गुजरात में कहां डिलेवरी की जानी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायाकि मजिस्ट्रेट महानगर रेलवे जोधपुर के समक्ष कल 30 दिसंबर 2024 को प्रस्तुत किया जाएगा।