{"_id":"66ed790060fc316a380192f0","slug":"effort-to-ban-commercial-use-of-domestic-cylinders-in-sirohi-district-13-cylinders-seized-by-taking-action-at-various-places-in-last-2-days-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2127240-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: घरेलू सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर रसद विभाग की सख्त कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: घरेलू सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर रसद विभाग की सख्त कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
Fri, 20 Sep 2024 07:27 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:27 PM IST
सार
सिरोही जिले में रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग को रोकने के लिए अभियान तेज किया है। बीते 2 दिनों में विभिन्न होटलों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए 13 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन
रसद विभाग ने जब्त किए घरेलू गैस सिलेंडर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रसद विभाग ने जिले में घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर रोक लगाने की कवायद शुरू की है। इसके तहत बीते 2 दिनों में विभिन्न स्थानों पर कारवाई करते हुए 13 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस मामले में रसद विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग नहीं करने की भी हिदायत देते हुए अग्रिम कानूनी कारवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जिला रसद अधिकारी अंबिका राणावत ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक सहीराम एवं सोनल राणावत की टीम द्वारा सिरोही शहर में विभिन्न होटल व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इसमें सुंधा स्वीट व भोजन थाल रेस्टोरेन्ट से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार पोसालिया में आम्बेश्वर स्वीट, पालडी एम (शिवगंज) में जोधपुर मिष्ठान भंडार एवं बैकर्स पर कारवाई की गई। इस दौरान वहां पर घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर 5 घरेलू सिलेंडरों को जब्त किया एवं जब्त सिलेंडरों को मौके पर नजदीकी गैस एजेन्सी को सुपुर्द किया।
विज्ञापन
रसद अधिकारी राणावत ने बताया कि शिवगंज सिरोही हाईवे पर स्थित होटलो का भी घरेलू गैस सिलेंडर के दुरूपयोग करने के संबंध में जांच की गई। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दुरूपयोग करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अग्रिम कारवाई की जाएगी। इससे पूर्व गुरुवार को सुंधा स्वीट सिरोही व भोजन थाल रेस्टोरेन्ट सिरोही में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। वहां से 4 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को जब्त किया गया था। केवल सिरोही में ही घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा हो ऐसी बात नहीं है जिलेभर में खुलेआम ये सब चल रहा है। एकाध कारवाई कर औपचारिक खानापूर्ति कर लेने से विभागीय कारवाई पर ही सवालिया निशान लग रहे हैं।