{"_id":"67c5b91d974367501702f7a0","slug":"district-collectors-order-in-the-weekly-review-meeting-officials-should-regularly-monitor-the-cases-registered-on-the-sampark-portal-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2687293-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी, समीक्षा बैठक में जारी हुए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी, समीक्षा बैठक में जारी हुए आदेश
Mon, 03 Mar 2025 08:21 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 08:21 PM IST
सार
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं से जुड़े कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बजट कार्यों की समयबद्ध क्रियान्विति, गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सिरोही में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को डीओआईटी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न मुद्दों के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर जल्द से जल्द निस्तारण करवाने के आदेश दिए गए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने जिले में 2025-26 की बजट घोषणाओं से संबंधित विभागवार समीक्षा कर अब तक की गई कार्रवाईयों एवं अपेक्षित प्रगति के बारे में चर्चा की। उन्होंने इस दौरान प्रत्येक विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी से उनके विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के लिए जिलास्तर पर की जाने वाली कारवाई एवं मुख्यालय स्तर पर की जाने वाली कारवाई को लेकर भी चर्चा की। चौधरी ने वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों और इनमें शामिल कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि हर कार्य में समयबद्धता, गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके लिए बजट घोषणाओं के कार्यों की सफल क्रियान्विति को गति देने की जरूरत है। इस दौरान अधिकारियों ने बजट घोषणाओं के अंतर्गत विभिन्न कार्यों, भूमि आवंटन की स्थिति और प्रगति की जानकारी दी।
जिला कलेक्टर चौधरी ने बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार और आवश्यकता के अनुरूप भूमि चिन्हीकरण एवं आवंटन से जुड़ी गतिविधियों को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की चर्चा करते हुए जिले में विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की मॉनिटरिंग करें एवं निश्चित समय में निस्तारण करें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. दिनेशराय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, पीडब्ल्यूडी एसई.आरसी.बराडा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम बिश्नोई, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक गोविंद चौधरी, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजेन्द्र पुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़।