फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case of child found abandoned at Pindwara railway station 2 days ago

Sirohi: पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला बच्चा, कर्ज में डूबे बाप ने टीवी सिरियल से लिया आइडिया

Fri, 24 Jan 2025 07:21 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 07:21 AM IST
सार

आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि गत 21 जनवरी 2025 को पिंडवाड़ा स्टेशन पर तीन माह का एक मासूम बेंच पर लावारिस हालत में मिला था। उसके पास हिंदी एवं अंग्रेजी लिखा पत्र भी मिला था।

विज्ञापन
Case of child found abandoned at Pindwara railway station 2 days ago
परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में आबूरोड रेलवे पुलिस द्वारा पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले लावारिस हालत में मिले बच्चे के मामले का खुलासा करते हुए उसके परिजनों की पहचान करने में सफलता हासिल की है। इसमें यह भी सामने आया है कि कर्ज में डूबे पिता ने टीवी सिरियल क्राइम पेट्रोल से आइडिया लेकर इस घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि गत 21 जनवरी 2025 को पिंडवाड़ा स्टेशन पर तीन माह का एक मासूम बेंच पर लावारिस हालत में मिला था। उसके पास हिंदी एवं अंग्रेजी लिखा पत्र भी मिला था। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक से मिली सूचना के आधार पर रेलवे पुलिसकर्मी एवं रेलवे सुरक्षा बल कर्मी मौके पर पहुंचे थे। बच्चे के स्वास्थ्य की जांच कर एवं आवश्यक करवाई के बाद उसे राजकीय सम्प्रेक्षण एंव किशोर ग्रह सिरोही भिजवाया था। इसके बाद मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल मंशाराम द्वारा जांच शुरू की गई थी। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 22 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पिंडवाड़ा पर बच्चे के बारे में पूछ रहा है। इस पर मुखबिर को इस व्यक्ति को आबूरोड़ भिजवाने के निर्देश दिए। एच 2-3, अभिलासा अपार्टमेंट, बॉम्बे हाउसिंग सरसपुर, अहमदाबाद शहर, पुलिस थाना शहर कोटडा, जिला अहमदाबाद, गुजरात, हाल अबर सिनेमा के सामने, ई कॉलोनी, भीड भंजन रोड बापूनगर, पुलिस थाना बापूनगर, अहमदाबाद निवासी ईश्वर भाई पुत्र अमृतभाई पटनी आबूरोड पहुंचे। उस दौरान थानाधिकारी द्वारा बच्चे का फोटो दिखाकर पूछताछ की तो उसने उसे अपना पुत्र रुद्ध उर्फ किटू बताया। इसे 21 जनवरी 2025 को रेलवे स्टेशन पिंडवाड़ा स्टेशन पर उसकी पत्नि के भूलवश छोड़ देना बताया। इस दौरान ईश्वरभाई द्वारा उसकी पत्नी के मानसिक रूप से बीमार रहने की जानकारी दी गई। इसी दौरान उसकी पत्नी सुनिता बेन एवं अन्य परिजन भी थाना पर आए। सुनिता के बीमारी एवं उपचार के दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम पेट्रोल सीरियल से लिया था आइडिया
पुलिस के अनुसार, इस दौरान पति पत्नी से बच्चे के पास मिले हस्त लिखित पत्र मेरा नाम राधिका है, हमने घर से भाग कर शादी की थी। हमारी शादी को दो साल हुए हैं। मेरे पति की कार एक्सीडेन्ट में मौत हो गई है। हम किराए के मकान में रहते थे। मुझे भी बीमारी ने जकड़ लिया है। इस बच्चे की परवरिश मैं नहीं कर पाऊंगी तो आप लोगों से इतनी विनती है। इस बच्चे को अनाथ आश्रम भिजवा देना के बारे में भी पूछताछ की गई तो ईश्वर ने बताया कि वह अक्सर टीवी पर काइम पेट्रोल सिरियल देखता है। करीब 15-20 दिन पहले एक एपिसोड आया था, जिसमें राधिका नाम से पत्र लिखकर पुलिस को गुमराह किया जाता है। उसने भी उसी की नकल कर ऐसा किया था कि बच्चे को अन्नाथालय से कोई ले लेगा और उनकी मौत के बाद उसके बच्चों को उसके दुर्घटना बीमा के 18 से 20 लाख रुपये मिल जाएंगे। पत्र में हिंदी भाषा के लिए गुगल ट्रान्सलेट का उपयोग कर गुजराती भाषा से हिंदी में ट्रान्सलेट किया था। इस पत्र को खूद के द्वारा लिखकर पत्नी को बिना बताए बच्चे के पहने कपड़ों के पास रख दिया था।


पति-पत्नी पालनपुर में करने वाले थे आत्महत्या
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि घटना के बाद पति-पत्नी पालनपुर जाकर आत्महत्या करने वाले थे। लेकिन, पत्नी की मां पालनपुर में मिल गई। इस पर उसने पत्नी को उसके साथ अहमदाबाद भेज दिया तथा वह अंबाजी दर्शन करने चला गया। जहां बेटे की याद आने के कारण वह पिंडवाड़ा जाकर बेटे के बारे में पूछताछ की। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मंशाराम, कांस्टेबल आसूराम, विरघाराम, परसाराम और जीआरपी लाइन जोधपुर की कांस्टेबल भंवरी देवी सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed