Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Beawar Restaurant Owner Arrest Warrant 10 Rupees Packing Charge Consumer Commission

राजस्थान: 10 रुपये पैकिंग चार्ज वसूलना पड़ा भारी, ब्यावर में रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Fri, 13 Nov 2026 06:53 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 13 Nov 2026 06:53 PM IST
सार

राजस्थान के ब्यावर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के दौरान 10 रुपये पैकिंग शुल्क वसूलने के मामले में उपभोक्ता आयोग ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आयोग ने ग्राहक को 10 रुपये लौटाने और 5 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया था। आदेश की पालना नहीं करने और आयोग में पेश नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Beawar Restaurant Owner Arrest Warrant 10 Rupees Packing Charge Consumer Commission
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन भोजन आपूर्ति के दौरान अनधिकृत तरीके से पैकिंग शुल्क वसूलने के मामले में उपभोक्ता आयोग के आदेश की अनदेखी करना एक रेस्टोरेंट संचालक को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने फैसले का पालन न करने और उपस्थित न होने पर नथिंग बिफोर कॉफी (एनबीसी) रेस्टोरेंट के संचालक हार्दिक जिंदल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आयोग ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर सामने पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


साकेत नगर निवासी यश अग्रवाल ने सितंबर, 2024 में ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप के माध्यम से एनबीसी रेस्टोरेंट से ब्राउनी शेक मंगवाया था। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने 280 रुपये के कुल बिल में 10 रुपये पैकिंग शुल्क के रूप में अतिरिक्त जोड़ दिए। ग्राहक ने इस शुल्क को नियमों के विरुद्ध बताते हुए अधिवक्ता नीलेश बुरड़ और तरुण अग्रवाल के माध्यम से जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


क्षतिपूर्ति चुकाने का दिया था आदेश
मामले की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता आयोग ने शिकायत को स्वीकार किया था। आयोग ने रेस्टोरेंट संचालक को 30 दिनों के भीतर वसूले गए 10 रुपये लौटाने के साथ-साथ पांच हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करने का आदेश सुनाया था। तय समय सीमा बीत जाने पर भी जब रेस्टोरेंट संचालक ने इस आदेश पर कोई अमल नहीं किया, तो पीड़ित ग्राहक ने दो बार पत्र भेजकर निर्णय का पालन करने को कहा, लेकिन रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार अनदेखी पर आयोग का कड़ा रुख
आदेश की पालना न होने पर पीड़ित ग्राहक ने आयोग में अवमानना याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने संचालक हार्दिक जिंदल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, परंतु उनकी तरफ से कोई उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद आयोग ने जमानती वारंट जारी कर ब्यावर के पुलिस अधीक्षक के जरिये उन्हें उपस्थित कराने के निर्देश दिए। लगातार अवसर दिए जाने के बाद भी जब रेस्टोरेंट संचालक पेश नहीं हुए, तो आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed