Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Conducts Air Raid Mock Drill with Blackout, Simulating Four Deaths and Two Serious Injuries

सिरोही: हवाई हमले की चेतावनी के साथ ब्लैकआउट, मॉक ड्रिल में 4 मौत और 2 घायलों का बनाया काल्पनिक परिदृश्य

Tue, 24 Nov 2026 09:30 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2026 09:30 PM IST
सार

हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल हुई। सायरन बजते ही ब्लैकआउट कराया गया और चार मौतों व दो गंभीर घायलों का काल्पनिक परिदृश्य बनाकर राहत-बचाव का अभ्यास किया गया।

विज्ञापन
Sirohi Conducts Air Raid Mock Drill with Blackout, Simulating Four Deaths and Two Serious Injuries
प्रशासन द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियां परखी गई

विस्तार

हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने और नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार शाम सिरोही तहसील कार्यालय में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सायरन बजते ही तहसील कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में ब्लैकआउट करवाया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन सहित विभिन्न विभागों की टीमें अलर्ट मोड पर रहीं और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित मॉक ड्रिल में निर्धारित समय पर हूटर और सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में सभी लाइटें बंद करवाकर ब्लैकआउट प्रोटोकॉल की पालना कराई गई। पुलिस प्रशासन और नागरिक सुरक्षा की टीमों ने लगातार भ्रमण कर लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर: टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला- मुख्यमंत्री बदलने से नहीं मिटेगी नाराजगी, राजस्थान में अब बदलेगा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले से हुए नुकसान का काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया। इसमें चार व्यक्तियों की मौत और दो गंभीर लोगों के घायल होने की स्थिति दर्शाई गई। एंबुलेंस के जरिए घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल चिकित्सालय पहुंचाने का अभ्यास किया गया। एसडीआरएफ के जवानों के साथ पुलिस, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड और स्काउट की टीमों ने समन्वय के साथ राहत एवं बचाव गतिविधियों को अंजाम दिया।

समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर जोर
मॉक ड्रिल के बाद जिला कलेक्टर तोमर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संचार व्यवस्था, अग्निशमन, चिकित्सा सेवाओं, शांति एवं कानून व्यवस्था तथा राहत-बचाव कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, स्पष्ट कार्ययोजना और आपसी समन्वय के साथ तत्पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, उपखंड अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed