फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: BJP members expressed anger over collection of money in the name of KYC

Sirohi News: केवाईसी के नाम पर पैसे वसूलने पर भाजपाइयों ने जताया आक्रोश, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 13 Nov 2024 08:46 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 08:46 PM IST
सार

जिले में केवाईसी के नाम पर खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों और बीपीएल परिवारों से पैसे वसूले जाने पर भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला रसद प्रवर्तन अधिकारी सहीराम से मुलाकात कर इस पर आपत्ति जताई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Sirohi News: BJP members expressed anger over collection of money in the name of KYC
सिरोही। खाद्य सुरक्षा लाभार्थी व बीपीएल परिवारों के लोगों से केवाईसी के नाम पर पैसे वसूलने से भ

विस्तार

जिले में खाद्य सुरक्षा लाभार्थी और बीपीएल परिवारों के लोगों से केवाईसी के नाम पर पैसे वसूलने से बुधवार को भाजपाइयों का आक्रोश फूट पड़ा। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला रसद प्रवर्तन अधिकारी सहीराम से मुलाकात की तथा इस पर आपत्ति जताई। इसके साथ ही एक ज्ञापन देकर दोषियों के विरुद्ध कारवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन


जिला रसद प्रवर्तन अधिकारी सहीराम से मुलाकात के दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री सहित भाजपाइयों का कहना था कि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा है कि गरीब एवं वंचित लोगों को महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। लेकिन कांग्रेस मानसिकता वालो लोग उन योजनाओं का लाभ आमजन तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। कुछ कांग्रेसी राशन डीलर उज्ज्वला योजनाओं के लाभार्थी को सब्सिडी के लिए केवाईसी करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ये लोग केवाईसी करने के नाम पर 100 से 200 रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे राशन डीलर और गैस एजेंसी वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। इस पर पर प्रवर्तन अधिकारी सहीराम द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल राशन डीलर व गैस एजेंसी को फ़ोन भविष्य में इस प्रकार के शिकायतें नहीं आने देने के लिए पाबंद किया गया। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि कोई राशन डीलर इस आदेश की पालना नहीं करते तथा अवहेलना करते हुए पाया गया तो नियमानुसार अग्रिम कारवाई की जाएगी। उन्होंने राशन डीलरों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रता रखने वालों को मिले तथा किसी को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए। इस मौके पर आईटी सेल के शैतानसिंह परमार, युवा मोर्चा के प्रकाश मेघवाल, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश वैष्णव, हितेंद्र ओझा एवं जितेंद्र खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed