{"_id":"664736ffa5a9e41ce40404f6","slug":"angry-sanitation-workers-strike-continues-for-second-day-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: नाराज सफाई कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही जारी, CHC अस्पताल में तय वेतन नहीं मिलने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: नाराज सफाई कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही जारी, CHC अस्पताल में तय वेतन नहीं मिलने का मामला
Fri, 17 May 2024 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 17 May 2024 04:22 PM IST
सार
Sirohi: जिले के सबसे बड़े आबूरोड शहर स्थित सीएचसी अस्पताल में बीते दो दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं तथा ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की इस हड़ताल से अस्पताल परिसर में व्यवस्था बुरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों ने संबंधित ठेकेदार पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा हर महीने तय वेतन में से कटौती की जा रही है। इस बार भी 1-1 हजार रुपए काट लिए गए। ऐसे में काम करना संभव नहीं है। इसके साथ ही जब भी कोई कर्मचारी वेतन में कटौती का विरोध करता है तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। इस मामले में पूर्व में भी अस्पताल प्रशासन को कई बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
इस मामले में प्रभारी अधिकारी डॉ. पीएन गुप्ता का कहना है कि सफाई कर्मचारी बिना पूर्व किसी प्रकार की सूचना के छुट्टियों पर चले जाते हैं। इससे सफाई कार्य बाधित होता है तथा सफाई कार्य को सुचारु बनाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से ठेकेदार का भुगतान काटा जाता है। ठेकेदार द्वारा उनके वेतन में कटौती की गई है तो ये उन दोनों का पर्सनल मामला है। फिर भी यदि वे लिखित में देंगे तो अग्रिम आवश्यक कारवाई करवाएंगे।