फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   the son demanded Rs 6 lakh from his own father by posing as an employee of the SP office

Sirohi: जमीन विवाद से नाराज बेटे ने अपने ही पिता से एसपी ऑफिस का कर्मचारी बनकर मांगे 6 लाख रुपये, धमकी भी दी

Wed, 13 Nov 2024 04:01 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 04:01 PM IST
सार

Sirohi: जमीन विवाद से नाराज एक बेटे द्वारा अपने ही पिता से एसपी ऑफिस का कर्मचारी बनकर 6 लाख रुपए मांगने तथा रुपए नहीं देने पर गाड़ी में डालकर थाने लाने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। परेशान होकर पीड़ित द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद जांच की गई तो इसका पता चला।

विज्ञापन
the son demanded Rs 6 lakh from his own father by posing as an employee of the SP office
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरोही - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले के बरलूट गांव में जमीन विवाद से नाराज एक बेटे द्वारा अपने ही पिता से एसपी ऑफिस का कर्मचारी बनकर 6 लाख रुपए मांगने तथा रुपए नहीं देने पर गाड़ी में डालकर थाने लाने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। परेशान होकर पीड़ित द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद जांच की गई तो इसका पता चला। जैसे ही आरोपी को इसकी भनक लगी वह पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह मामला गत सोमवार का है। इसमें पीड़ित बरलूट जिला सिरोही निवासी निवासी मोहन पुरोहित (60) के पास गत सोमवार शाम 7:30 से रात 1:30 बजे के बीच एक के बाद एक कई कॉल आए। इसमें कॉल करने वाले ने खुद को एसपी ऑफिस का कर्मचारी एवं अपना नाम अनिल बताया। उसने पीड़ित मोहन पुरोहित को अगले दिन सवेरे एसपी ऑफिस आने के लिए कहा। इसके साथ ही आरोपी द्वारा उसे बार-बार कॉल कर धमकाया गया तथा गाड़ी में डालकर थाने ले जाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उससे 6 लाख रुपए की मांग की। लगातार 6 घंटे तक कॉल कर परेशान किया। पुलिस के अनुसार पिता-पुत्र के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आपसी कलह के चलते युवक ने एसपी ऑफिस का कर्मचारी बनकर कॉल करके पिता को टॉर्चर किया। इस मामले की पुलिस अलग से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में बेटे के ही पिता को परेशान करने की जानकारी सामने आई
पीड़ित द्वारा जब पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई एवं जांच की गई तो पता चला कि धमकी देने वाला कोई ओर नहीं उसका बेटा ही है। इस दौरान पुलिस द्वारा पीड़ित की कॉल डिटेल खंगाली गई तो धमकाने वाले का वह नंबर उसके बेटे सतीश का निकला। युवक को पुलिस के आने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed