फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: A speeding coal laden truck and a water tanker collided, massive fire broke out in both vehicles

Sirohi News: तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रक और पानी के टैंकर में हुई भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग

Mon, 17 Feb 2025 08:15 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 08:15 PM IST
सार

जिले में भीमाणा गांव के पास आज एक ट्रक और पानी के टैंकर के बीच हुई टक्कर में ट्रक के पलट जाने से दोनों वाहनों में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर काबू किया गया। 

विज्ञापन
Sirohi News: A speeding coal laden truck and a water tanker collided, massive fire broke out in both vehicles
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूपगंज-आबूरोड फोरलेन पर भीमाणा गांव के समीप आज दोपहर तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रक और पानी के टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की लपटें बहुत ऊपर तक उठने लगीं, जिसे देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खासी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में फंसे चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।

विज्ञापन


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। दरअसल हादसा उस समय हुआ जब एनएचएआई द्वारा टैंकर से डिवाइडर पर पौधों को पानी दिया जा रहा था, इसी दौरान मुंद्रा पोर्ट, गांधीधाम, गुजरात से कोयला लेकर मेड़ता जा रहा ट्रक पानी के टैंकर से भिड़कर पलट गया और दोनों वाहनों में आग लग गई।
विज्ञापन


पानी टैंकर चालक सलीम खान और ट्रक ड्राइवर रामप्रसाद आग में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और राहत दल ने बाहर निकाला। सरूपगंज थाना पुलिस, एनएचएआई राहत दल, नगर पालिका और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू किया। इस दौरान यातायात जाम हो गया और मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से पहुंची रोहिड़ा पुलिस

घटना रोहिड़ा थाना क्षेत्र में हुई, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने रोहिड़ा पुलिस को सूचना दी, लेकिन सरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहले ही पहुंचकर राहत कार्य में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed